मेरठ में छह मार्च को किसान महापंचायत, आएंगी प्रियंका वाड्रा, तैयारियों में जुटी पार्टी

सहारनपुर बिजनौर और मुजफ्फरनगर के बाद अब मेरठ में महापंचायत करने की योजना बनाई जा रही है। कांग्रेस के जिला अध्‍यक्ष ने बताया है कि प्रियंका वाड्रा छह मार्च को मेरठ में महापंचायत को संबोधित कर सकती हैं। इसके संबंध में पार्टी तैयांरियों में लग गई है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 12:33 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:40 AM (IST)
मेरठ में छह मार्च को किसान महापंचायत, आएंगी प्रियंका वाड्रा, तैयारियों में जुटी पार्टी
छह मार्च को मेरठ आएंगी प्रियंका वाड्रा ।

मेरठ, जेएनएन। यूपी विद्यानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा काफी एक्टिव दिख रहीं हैं। खासकर के पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा एक के बाद एक किसान महापंचायत कर रही हैं। सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के बाद अब मेरठ में महापंचायत करने की योजना बनाई जा रही है। कांग्रेस के जिला अध्‍यक्ष ने बताया है कि प्रियंका वाड्रा छह मार्च को मेरठ में महापंचायत को संबोधित कर सकती हैं। इसके संबंध में पार्टी तैयांरियों में लग गई है।

किसानों के समर्थन में मेरठ में छह मार्च को किसान महापंचायत होने जा रही है। पार्टी हाईकमान से निर्देश मिलते ही स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। किसान महापंचायत के स्थान को लेकर अभी स्पष्ट स्थिति नहीं है। हालांकि सरधना के कैली गांव में ही किसान महापंचायत को प्राथमिकता में रखा गया है। लेकिन स्थान को लेकर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जल्द निर्णय लेंगे। बैठक कर मंथन करेंगे।

जिला अध्‍यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए बताया कि किसाना महापंचायत को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करेंगे और पंचायत में आने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्‍होंने बताया कि कार्यकर्ता किसानों से कृषि कानून को वापस कराने के लिए एकजुटता का संदेश देंगे।

जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने किसान महापंचायत की तैयारी के निर्देश दिए हैं। मामूल हो कि 15 फरवरी को सरधना के कैली गांव में किसान महापंचायत होनी थी। तैयारी भी चल रही थी। लेकिन पार्टी हाईकमान ने यह कहते हुए मेरठ का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था कि बिजनौर और मेरठ में एक ही दिन किसान महापंचायत कर पाना सम्भव नहीं है।

गत दिनों मुजफ्फरनगर के बघरा में किसान महापंचायत में जाते समय राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का मेरठ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया था। खतौली में पदाधिकारियों से प्रियंका वाड्रा ने मार्च के पहले सप्ताह में मेरठ में किसान महापंचायत का आश्वासन दिया था। 

chat bot
आपका साथी