मेरठ में प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी महापंचायत, तो सीसीएसयू में महिला दिवस पर गोष्ठी, जानिए आज बड़े कार्यक्रम

मेरठ में आज किसान महापंचायत तो वहीं चौ. चरण ङ्क्षसह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में 32वें दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास सुबह 10 बजे से होगा। उधर गढ़ रोड पर पंचशील कालोनी में पिनेकल के पीछे अधिकांश एकेडमी का शुभारंभ का कार्यक्रम सुबह 11 बजे तय हुआ है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 09:22 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 09:22 AM (IST)
मेरठ में प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी महापंचायत, तो सीसीएसयू में महिला दिवस पर गोष्ठी, जानिए आज बड़े कार्यक्रम
मेरठ में आज के खास खबर पर एक नजर।

मेरठ, जेएनएन। धर्म-कर्म से जुड़े कार्यक्रम में दिल्ली रोड स्थित प्रजापति ब्रम्हकुमारी इश्वरीय विश्व विद्यालय में 85वीं त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा। वहीं, चौ. चरण ङ्क्षसह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में 32वें दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास सुबह 10 बजे से होगा। उधर, गढ़ रोड पर पंचशील कालोनी में पिनेकल के पीछे अधिकांश एकेडमी का शुभारंभ का कार्यक्रम सुबह 11 बजे तय हुआ है। शिक्षा से ही जुड़े एक अन्य कार्यक्रम में सीसीएसयू के ङ्क्षहदी विभाग का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेब गोष्ठी शाम चार बजे से होगी।

जिमखाना में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल

बुढ़ाना गेट के पास रविवार सुबह दस बजे से प्रथम हरमिलाप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीमखाना मैदान खेला जाएगा। वहीं, आरजी पीजी कालेज में क्रीड़ा विभाग का मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं के लिए दोपहर 12 बजे से जूडो-कराटे की कार्यशाला लगेगी। उधर, जन औषधि दिवस पर प्रधानमंत्री जन भारतीय जनऔशधि केंद्र 243 गढ़ रोड पर निकट नंदन सिनेमा पर पीएम से लाइव बातचीत सुबह 10 बजे होगी। इसके अलावा एक अन्य कार्यक्रम में दिव्य प्रेम सेवा मिशन का गिरिराज जी एसोसिएट नरेंद्र सदन इस्माइल कालेज बुढ़ाना गेट के निकट रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से लगेगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा कैली गांव में करेंगी महापंचायत

कांग्रेस की महापंचायत में रविवार दोपहर 12 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा सरधना के केली गांव पहुंचेगीं। वहीं, पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने वाली संस्था एनवायरनमेंट क्लब का पानी की बात मुहिम के तहत फाजलपुर गांव रोहटा रोड पर सुबह 11 बजे जल चौपाल लगाई जाएगी। जिसमें जल संरक्षण के सार्थक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, उधर हीं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश की 75 गंगा कालोनी बागपत रोड में बैठक दोपहर एक बजे से होना तय हुई है।

जागृति विहार एक्सटेंशन में जांच शिविर

सी-एक लक्ष्मी विहार जागृति विहार एक्सटेंशन के निकट होम्योपैथी चैरिटेबल औषधालय में जांच शिविर सुबह 10 व शाम साढ़े 4 बजे तक चलेगा। वहीं, गढ़वाल सभा का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पुलिस लाइन के निकट दोपहर 2 बजे होगा। उधर, समाजवादी पार्टी कार्यालय जेल रोड में समाजवादी व्यापार सम्मेलन दोपहर 2 बजे से निर्धारित हुआ है। इसके अलावा वेदिका सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का आप्टिमस हेल्थ केयर बागपत रोड कैलाश हास्पिटल के सामने महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह दोपहर बाद 3 बजे से होगा।

भारत विकास परिषद शास्त्रीनगर का होली मिलन

रविवार शाम पांच बजे भारत विकास परिषद शास्त्रीनगर का होली मिलन व वार्षिक चुनाव भगवान पैलेस आबू लेन में होगा। वहीं, परिवर्तन संस्था का अपार चेंबर जीमखाना मैदान में राष्ट्रीय अधिवेशन शाम 4 बजे होगा। उधर, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम का त्रैमासिक योग प्रशिक्षण सर्टिफिकेट वितरण समारोह श्रद्धापुरी सेकटर-3 गुरुद्वारा हाल खिर्वा रोड कंकरखेड़ा में शाम 5 बजे होगा। साथ ही, राग रोमानी आर्ट ग्रुप का शाम-ए-सूफियाना एसजीएम गार्डन लालकुर्ती में शाम 6 बजे होगा। एक अन्य कार्यक्रम में एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन व ङ्क्षप्रसिपल सर्किट हाउस में दोपहर एक बजे से प्रेस वार्ता होगी। 

chat bot
आपका साथी