त्योहारों की तैयारियां..बाजार होने लगे गुलजार

त्योहार के मद्देनजर जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए नगर के अलावा देहात क्षेत्र के गांवों से भी बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। करवाचौथ का एक दिन शेष होने के चलते शुक्रवार को तैयारियां चरम पर रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:45 PM (IST)
त्योहारों की तैयारियां..बाजार होने लगे गुलजार
त्योहारों की तैयारियां..बाजार होने लगे गुलजार

मेरठ, जेएनएन। त्योहार के मद्देनजर जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए नगर के अलावा देहात क्षेत्र के गांवों से भी बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। करवाचौथ का एक दिन शेष होने के चलते शुक्रवार को तैयारियां चरम पर रहीं। बाजारों में जहां भारी आवागमन के चलते पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था, वहीं हाईवे पर वाहनों का जाम ऐसा लगा कि वीआईपी लोगों के वाहन भी जाम में फंसे नजर आए। जाम के चलते लोग दिनभर परेशान रहे।

रविवार को करवाचौथ और उसके बाद अहोई व 4 नवंबर को दीपावली है। लोग त्योहारों की तैयारियों के मद्देनजर जरूरत के सामान की खरीदारी में लगे है। अपने बजट के मुताबिक त्योहार के लिए सामान जुटाया जा रहा है। नगर के अलावा आसपास के गांवों से भी सामान की खरीदारी के लिए लोग बाजारों में पहुंच खरीदारी करते हैं। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहे हैं वैसे ही तैयारियों में लोग मशगूल हैं। करवाचौथ का एक दिन शेष होने के चलते शुक्रवार नगर के बाजारों में जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में दिनभर खरीदारी का क्रम जारी रहा। महिलाएं त्योहार की तैयारी में लगी थी। महिलाओं ने खंड के करवे व अहोई मैया के कलेंडरों की खरीदरी की।

बाजार व मुख्यमार्ग पर रही जाम की स्थिति

नगर के बाजारों के अलावा हाईवे स्थित सुभाष चौक पर वाहनों का जाम भी रहा। इस दौरान जाम में वीआईपी लोगों की गाड़ी भी फंसी नजर आई। जाम की स्थिति बने रहने से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

मवाना के अलावा कस्बा फलावदा, बहसूमा, हस्तिनापुर व परीक्षितगढ़ में भी लोग विशेषकर महिलाएं त्योहार की तैयारी में मशगूल रहीं। दिनभर बाजारों में अधिक आवाजाही के कारण रौनक रही।

chat bot
आपका साथी