बुलंदशहर में दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को पीटा, पीड़िता ने पति पर लगाए गलत कृत्य के आरोप

बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र की एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुरालीजनों ने बुरी तरह प्रताड़ित किया। गर्भवती होने के बावजूद उसे पीटा गया जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने कोतवाली देहात में दर्ज कराई रिपोर्ट।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:44 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:44 PM (IST)
बुलंदशहर में दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को पीटा, पीड़िता ने पति पर लगाए गलत कृत्य के आरोप
बुलंदशहर में दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को पीटा।

बुलंदशहर, जेएनएन। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुरालीजनों ने बुरी तरह प्रताड़ित किया। गर्भवती होने के बावजूद उसे पीटा गया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने पति पर गलत कृत्य करने और स्त्रीधन रखकर ससुराल से निकाल देने का आरोप लगाया है।

यह है मामला

कोतवाली देहात के एक गांव निवासी पीड़िता विवाहिता के अनुसार करीब पांच साल पहले उसकी शादी मुरादाबाद के थाना मझौला क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पीड़िता का अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न किया जा रहा था। बीते दिनों उसके गर्भवती होने के बावजूद ससुरालीजनों द्वारा उसे मारापीटा गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति द्वारा कई बार उसके साथ गलत कृत्य किया गया। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। बाद में उसका समस्त दान-दहेज का सामान रखकर ससुराल से निकाल दिया गया।

महिला थाना पुलिस ने आरोपित पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि विवेचक को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। 

chat bot
आपका साथी