अवैध हथियार और वसूली के 45 लाख देने से प्रवीण शर्मा ने किया था इन्कार

अजय जडेजा गैंग के शूटर कुख्यात प्रवीण शर्मा और राजीव टूर्री हत्याकाड को अवैध हथियार और वसूली के 25 लाख रुपये नहीं देने पर अंजाम दिया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 01:19 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 01:19 AM (IST)
अवैध हथियार और वसूली के 45 लाख देने से प्रवीण शर्मा ने किया था इन्कार
अवैध हथियार और वसूली के 45 लाख देने से प्रवीण शर्मा ने किया था इन्कार

मेरठ, जेएनएन। अजय जडेजा गैंग के शूटर कुख्यात प्रवीण शर्मा और राजीव टूर्री हत्याकाड को अवैध हथियार और वसूली के 25 लाख रुपये नहीं देने पर अंजाम दिया गया था। विनय त्यागी और प्रवीण शर्मा ने एक बड़े कारोबारी से 45 लाख की रकम वसूली थी। इस रकम को प्रवीण शर्मा डकार गया था। तभी से विनय और प्रवीण में दुश्मनी हो गई। यही कारण है कि छह साल पहले विनय त्यागी ने प्रवीण शर्मा और राजीव टूर्री की हत्या के बाद शव में पत्थर बाध कर काली नदी में फेंक दिया था।

ब्रह्मपुरी निवासी राजीव टूर्री के भाई योगेंद्र भारद्वाज ने बताया कि 24 अप्रैल 2015 को राजीव घर से आरटीओ आफिस निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। एक अधिवक्ता ने बताया था कि कुख्यात विनय त्यागी और मोनू त्यागी ने राजीव टूर्री और प्रवीण शर्मा को अगवा कर लिया। गला दबाकर हत्या के बाद शव गढ़ रोड स्थित काली नदी में फेंक दिया था। विनय त्यागी को 30 जनवरी 2017 को अपहरण-लूटपाट के आरोप में देहरादून में गिरफ्तार किया था। उस समय विनय ने प्रवीण की हत्या करना कुबूल किया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने 2017 में विनय त्यागी के बयानों का रिकार्ड देहरादून के प्रेमनगर थाने से मंगाया है। राजीव टूर्री के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाएगी। विनय त्यागी और मोनू त्यागी के जमानत पर छूटने के बाद वे कहा गए, इसकी जानकारी परिवार वालों से जुटाई जाएगी। विनय त्यागी मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाने के खाईखेड़ी का है, वह ज्यादा अपराध उत्तराखंड में करता था। उसका जागृति विहार में भी मकान है। विनय और प्रवीण आए थे आमने सामने

विनय त्यागी और प्रवीण शर्मा ने एक साथ काम शुरू किया था। बताया जाता है कि विनय का अवैध पिस्टल लेकर प्रवीण ने एक व्यापारी से 45 लाख रुपये वसूले थे। विनय ने रकम से हिस्सा मागा तो उसने देने से इन्कार कर दिया था। विनय ने 45 लाख की रकम और अवैध हथियार नहीं मिलने के चलते प्रवीण शर्मा को ठिकाने लगाया था। बद्दो का विनय से कनेक्शन ढूंढ रही पुलिस

राजीव टूर्री के भाई योगेंद्र भारद्वाज ने तहरीर में बताया कि विनय त्यागी कुख्यात बदन सिंह बद्दो के लिए काम करता था। हालाकि पुलिस की जाच में विनय का नाम सामने नहीं आया था। पुलिस विनय त्यागी का बदन सिंह बद्दो कनेक्शन तलाश रही है।

----------------- प्रवीण शर्मा और राजीव टूर्री हत्याकाड में मुकदमा दर्ज करने के बाद एसपी क्राइम की मानीटरिंग में विवेचना शुरू की गई है। पुलिस का हत्या की वजह पर फोकस है। विनय का बद्दो से जुड़ाव भी देखा जा रहा है।

- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

chat bot
आपका साथी