फिटनेस मंत्र: 72 साल के बूढ़े या 72 साल के जवान, मेरठ निवासी प्रदीप रस्तोगी में फूर्ति जबरदस्त, मन में जिंदादिली, इनका जोश देखकर हर कोई रह जाता है दंग

मेरठ निवासी प्रदीप रस्तोगी की उम्र 72 साल है। वह अपने आहार-व्यवहार और व्यायाम को पूरी तरह से अनुशासित रखते हैं और पूरी तरह से फिट हैं। पिछले 40 वर्ष से खुद को फिट रखने के लिए बैडमिंटन क्रिकेट व वालीबाल भी खेलते हैं।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 12:31 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 12:31 PM (IST)
फिटनेस मंत्र: 72 साल के बूढ़े या 72 साल के जवान, मेरठ निवासी प्रदीप रस्तोगी में फूर्ति जबरदस्त, मन में जिंदादिली, इनका जोश देखकर हर कोई रह जाता है दंग
72 साल की उम्र में भी फिट हैं मेरठ निवसी प्रदीप रस्तोगी

 मेरठ, जेएनएन। 72 साल की उम्र को आप उम्रदराज कह सकते हैं। इस उम्र में अमूमन लोग कई बीमारियों के गिरफ्त में आकर खुद को असहाय समझने लगते हैं। या फिर अपने शरीर को एक तरह से ढोने लगते हैं, लेकिन अगर मन में जिंदादिली है और सेहत को लेकर शुरू से फिक्रमंद हैं तो ताउम्र खुद को युवा महसूस भी कर सकते हैं। मेरठ के प्रदीप रस्तोगी की उम्र 72 से ऊपर पहुंच गई है, फिर  भी उनके जज्बे और जोश को देखकर हर कोई दंग रहता है। कारण वह अपने आहार-व्यवहार और व्यायाम को पूरी तरह से अनुशासित रखते हैं। उन्होंने आज अपने फिट रहने का राज भी खोला है।

हर रोज सात किलोमीटर चलते हैं पैदल

शीलकुंज में रहनेवाले प्रदीप रस्तोगी सुबह छह बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। पिछले 40 वर्ष से खुद को फिट रखने के लिए बैडमिंटन, क्रिकेट, वालीबाल आदि खेलते हैं। 60 साल की उम्र के बाद से जागिंग, सूर्य नमस्कार, व्यायाम करके ख्रुद को कई बीमारियों से बचाया। सुबह वह कम से छह से सात किलोमीटर पैदल जरूर चलते हैं। शाम को साढ़े पांच बजे से छह बजे तक वह साइक्लिंग भी करते हैं। वह बताते हैं कि योग, अभ्यास और व्यायाम के साथ उनके खाने, सोने और सुबह उठने के समय निर्धारित है। हर काम नियत समय पर करने की वजह से दिन भर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। किसी भी काम करने में आलस्य नहीं आता है। शरीर को मोटापा, ब्लड प्रेशर, शुगर या तनाव से बचाने के लिए दिनचर्या को नियमित करना बहुत जरूरी है। वह बताते हैं कि 72साल की आयु में वह 55 साल की तरह काम करते हैं।

युवाओं के लिए संदेश

प्रदीप रस्तोगी अपने अनुभव और अभ्यास से युवाओं को संदेश भी देते हैं कि आज युवा पीढ़ी उम्र के जोश में अपनी दिनचर्या और शरीर को खुद बिगाड़ रही है। इसकी वजह से शरीर में शुरू में भले कोई बीमारी नहीं हो तनाव से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने का एक ही मूल मंत्र है सकारात्मक सोच के साथ अपनी दिनचर्या को अनुशासित करना। साथ ही सुबह उठने के बाद योग अभ्यास करना भी जरूरी है। 

chat bot
आपका साथी