सहारनपुर में इन मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया पावर कारपोरेशन प्रबंधन का विरोध, बुधवार को करेंगे कार्य बहिष्कार

सहारनपुर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को अभियंताओं व कमिर्यों ने घंटाघर स्थित कार्यालय पर धरना दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रबंधन अभियंताओ व कर्मचारियों के विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्यवाही कर उनका मनोबल को तोडऩे का प्रयास कर रहा है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:42 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:42 PM (IST)
सहारनपुर में इन मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया पावर कारपोरेशन प्रबंधन का विरोध, बुधवार को करेंगे कार्य बहिष्कार
सहारनपुर में मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया पावर कारपोरेशन प्रबंधन का विरोध

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति पश्चिमांचल ने घंटाघर स्थित कार्यालय पर धरना देकर निर्णय लिया कि 22 सितंबर को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान सभी कर्मचारी व अभियंता एक साथ जोन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ध्यानाकर्षण करेंगे। परिचालन और आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार से मुक्त रखा जाएगा।

प्रबंधन पर लगाया तानाशाही का आरोप

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को अभियंताओं व कमिर्यों ने घंटाघर स्थित कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि एक ओर जहां विद्युत अभियंता व कर्मचारी प्रदेश की जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए दिन रात जुटे हैं, वही उच्च प्रबंधन अपने अभियंताओ व कर्मचारियों के विरुद्ध उत्पीडऩात्मक कार्यवाही कर उनका मनोबल को तोडऩे का प्रयास कर रहा है। अधिकांश कर्मचारियों व अभियंताओ को छोटे-छोटे आरोपों पर प्रशासनिक आधार पर सुदूर क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा रहा है। उच्च पद पर प्रोन्नति योग्य कार्मिकों के अनुशासनात्‍म कार्यवाही के प्रकरण प्रबंधन द्वारा जानबूझकर निस्तारित नहीं किये जा रहे है। जिस कारण योग्य कार्मिक प्रोन्नति से वंचित रह जाते हैं। यूपीपीसीएल प्रबंधन द्वारा भ्रामक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आम जनता व शासन को किया जा रहा है। लगातार बिजली कर्मचारियों व अभियंताओं का उत्पीडऩ किया जा रहा जिसका शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से अभियंताओं व कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर यूपीपीसीएल प्रबंधन के तानाशाही एवं हठधर्मी रवैये से अवगत कराते हुये प्रभावी हस्तक्षेप की अपील की। धरने पर इंजी. पंकज कुमार, सचिन शर्मा, ओमप्रकाश, राजीव भट, विनोद कुमार, अक्षय कुमार, ब्रजमोहन, रोबिन शर्मा, अतुल यादव, अनिल कुमार व अर्जुन आदि उपस्थित रहे। उधर, अवर अभियंताओं ने अलग से विरोध प्रदर्शन कर अवर अभियंता का ग्रेड वेतन 4600 को छठे वेतन की प्रभावी से लागू किये जाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी