Repairment Of Roads: मेरठ की इन सड़कों के बहुरेंगे दिन, अक्‍टूबर में पूरा होगा कार्य

Repairment Of Roads मेरठ शहर की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। किसी भी सड़क से निकलना चुनौती भरा है। मानसून की बारिश ने इस चुनौती को और बढ़ा दिया है। हालांकि अब इस समस्या से निजात मिलने वाली है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:54 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:54 PM (IST)
Repairment Of Roads: मेरठ की इन सड़कों के बहुरेंगे दिन, अक्‍टूबर में पूरा होगा कार्य
मेरठ की 22 किमी सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे। 31 अक्टूबर तक पूर्ण होगा कार्य।

मेरठ, जेएनएन। शहर में सड़कों की हालत खस्ता है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। किसी भी सड़क से निकलना चुनौती भरा है। मानसून की बारिश ने इस चुनौती को और बढ़ा दिया है। हालांकि अब इस समस्या से निजात मिलने वाली है।

नगर निगम जल्द ही सभी सड़कों की मरम्मत कराएगा। सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे इसके लिए ढाई करोड़ रुपए का इंतजाम हो गया है। निर्माण अनुभाग में टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़कों के गड्ढे भरने का लक्ष्य 31 अक्टूबर रखा गया है यानी 31 अक्टूबर तक सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे। जिसके बाद आने जाने में सहूलियत हो जाएगी। इस तरह से करीब 22 किलोमीटर सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे।

पीडब्ल्यूडी की स्वामित्व वाली सड़कें भी हैं जर्जर

शहर में सिर्फ नगर निगम ही नहीं पीडब्ल्यूडी की स्वामित्व वाली सड़कों पर भी गड्ढे हैं। इन पर भी चलना चुनौतीपूर्ण है। बारिश की वजह से गड्ढों की गहराई ज्यादा हो गई है।

शताब्दी नगर, लोहिया नगर को सुधारे एमडीए

शताब्दी नगर में सड़कों का हाल इतना खराब है कि उसमें ट्रकों को भी निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग परेशान हैं। कुछ सड़कों की हालत एनसीआरटीसी के कास्टिंग यार्ड में जाने वाले ट्रकों की वजह से हुई है।

chat bot
आपका साथी