पोस्टर बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मवाना के रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मवाना खुर्द में शुक्रवार को कक्षा आठ के विद्याíथयों को पर्यावरण में उपलब्ध गैसों के विषय में जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:33 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:33 PM (IST)
पोस्टर बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पोस्टर बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मेरठ, जेएनएन। मवाना के रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मवाना खुर्द में शुक्रवार को कक्षा आठ के विद्याíथयों को पर्यावरण में उपलब्ध गैसों के विषय में जानकारी दी। विद्याíथयों ने प्रेरक पोस्टर बनाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया।

विज्ञान शिक्षिका सुरभि चौहान ने पाठ्यपुस्तक के पाठ पर्यावरण को क्रियात्मक गतिविधियों के माध्यम से आनलाइन बोध कराया। उन्होंने पर्यावरण में उपलब्ध गैसों के विषय में जानकारी दी व मानव के लिए आक्सीजन का महत्व बताया। बताया कि वृक्षों के अंधाधुंध कटान के कारण पर्यावरण में आक्सीजन का अभाव हो गया है। समय पर वर्षा नहीं होती है, भीषण गर्मी पड़ती है और पृथ्वी का तापमान बढ़ता जा रहा है। विश्व व्यापक इस समस्याओं के समाधान के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। उन्होंने विद्याíथयों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने को प्रेरित किया। विद्याíथयों ने वृक्षारोपण किया तथा उसकी वीडियो बनाकर विद्यालय को भेजीं। कुछ विद्याíथयों ने आकर्षक व प्रेरक पोस्टर बनाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने विद्याíथयों की सृजन क्षमता व कल्पना शक्ति की सराहना की। उप-प्रधानाचार्य सोनू यादव ने भी विद्याíथयों की सृजनशीलता को सराहा।

शांति व्यवस्था के लिए निकाला मार्च : जानी खुर्द में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को थाना पुलिस ने क्षेत्र के कई गांवों में मार्च निकाला।

सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान को शांति पूर्व सम्पन्न कराना पुलिस-प्रशासन के सामने कड़ी चुनौती है। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना प्रभारी संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने जानी खुर्द, रसूलपुर धौलड़ी, खानपुर आदि गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी मतदान के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी