बेटियों के बेहतर कल के लिए खोलें सुकन्या समृद्धि खाता, मेरठ मंडल के डाकघरों में खोले जाएंगे 50 हजार खाते

मंगलवार को मेरठ मंडल के प्रवर अधीक्षक विजेंद्र ने आनलाइन बैठक लेते हुए मंडल के सभी डाक कर्मचारियों पोस्ट मास्टर को सुकन्या समृद्धि खाता खोलने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडल में सुकन्या समृद्धि के 50 हजार खाते खोले जाएंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:38 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:53 AM (IST)
बेटियों के बेहतर कल के लिए खोलें सुकन्या समृद्धि खाता, मेरठ मंडल के डाकघरों में खोले जाएंगे 50 हजार खाते
मेरठ मंडल के डाकघरों में खोले जाएंगे 50 हजार खाते

मेरठ, जागरण संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डाक विभाग ने बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में खाते खोलने के लिए अभियान चलाया है। मंगलवार को मेरठ मंडल के प्रवर अधीक्षक विजेंद्र ने आनलाइन बैठक लेते हुए मंडल के सभी डाक कर्मचारियों, पोस्ट मास्टर को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेरठ मंडल में सुकन्या समृद्धि के लिए 50 हजार खाते खोले जाएंगे। 

एक माह चलेगा अभियान

प्रवर अधीक्षक विजेंद्र ने बताया कि 15 सितंबर से चल रहे इस अभियान को एक माह तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर बेटियों के लिए उनके खाते खोले जाएंगे। इसमें आंगनबाड़ी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व महिला संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। मंगलवार को आनलाइन बैठक कर प्रवर अधीक्षक ने दिशा-निर्देश दिए।

न्यूनतम 250 रुपये व अधिकतम 1.50 लाख रुपये सालाना कर सकते हैं जमा

प्रवर अधीक्षक ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए एक दिन से दस वर्ष तक आयु की बालिका का खाता खोला जा सकता है। न्यूनतम 250 रुपये से डेढ़ लाख रुपये तक सालाना जमा किए जाएंगे। इस खाते में 14 वर्ष तक जमा करना होगा। बेटी की उम्र 21 वर्ष पूरे होने पर धनराशि मिलेगी।  

chat bot
आपका साथी