भरभराकर गिर गया गरीब का कच्चा मकान, बाल-बाल बची जान

सरधना थाना क्षेत्र के गांव रोहटा में शुक्रवार सुबह बारिश के चलते नींव कमजोर होने से कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:55 PM (IST)
भरभराकर गिर गया गरीब का कच्चा मकान, बाल-बाल बची जान
भरभराकर गिर गया गरीब का कच्चा मकान, बाल-बाल बची जान

मेरठ, जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के गांव रोहटा में शुक्रवार सुबह बारिश के चलते नींव कमजोर होने से कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, इससे पूर्व महिला कच्ची मिट्टी के टुकड़े गिरते ही बच्चों समेत घर से बाहर आ गई थी।

रोहटा गांव में सरोज पत्नी स्व. करणवीर प्रजापति मजदूरी कर अपने चार बच्चों का पालन पोषण करती है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को बारिश हुई थी। जिसके बाद देर रात भी बूंदाबांदी का सिलसिला जारी था। शुक्रवार सुबह जब कच्ची मिट्टी के टुकड़े गिरने की आवाज आई तो सरोज अपने चार बच्चों समेत बाहर आ गई थी और मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें उनका सारा सामान मलबे के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है। दोपहर को रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने आíथक मदद कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कई साल पहले करणवीर की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी मकान में बच्चों समेत अकेले रहती थी। उधर, रोहटा इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसा कोई भी मामला संज्ञान में नहीं है।

फल विक्रेताओं में जूतमपैजार : मवाना नगर स्थित पुलिस चौकी के पास शुक्रवार सुबह दो फल विक्रेता आपस में भिड़ गए और जमकर जूतमपैजार हुआ। मारपीट में डंडा लगने से एक का सिर फूट गया। मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी शाहनवाज मेरठ रोड पर पुलिस चौकी के पास भैंसा रोड पर फल की ठेली लगाता है, जबकि भूरा पुलिस चौकी के सामने फल की ठेली लगता है। शाहनवाज ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह भैंसा रोड पर ठेली पर फल लगा रहा था, तभी अपनी ठेली छोड़कर उसके पास आ गया और ठेली से जबरन फल उठाने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपित ने तराजू उठाकर उसके सिर पर मारकर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमलावर के खिलाफ तहरीर दी गई है।

chat bot
आपका साथी