Poojan On Dussehra: मेरठ और आसपास घरों में किया जा रहा दशहरा पूजन, कई स्‍थानों पर मेले का आयोजन

Poojan On Dussehra मेरठ और अन्‍य जिलों में आज शुक्रवार को विजयादशमी उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। घरों में विधि-विधान से पायता पूजन हो रहा है। शाम को रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। मेले का भी आयोजन है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:45 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:45 PM (IST)
Poojan On Dussehra: मेरठ और आसपास घरों में किया जा रहा दशहरा पूजन, कई स्‍थानों पर मेले का आयोजन
मेरठ और आसपास के जिलों में आज दशहरे की धूम है।

मेरठ, जेएनएन। Poojan On Dussehra आज शुक्रवार को मेरठ और आसपास के जिलों में घरों में दशहरा पूजन विधि विधान के साथ किया जा रहा है। वहीं दूसरी दुर्गा पूजा का भी आयोजन किया गया। बाद में मूर्तियों को विसर्जित किया गया। हर जिले में दशहरा मेले का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पुख्‍ता सुरक्षा व्‍यवस्‍था की है। मेले में बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचेंगे।

विधि-विधान से पायता पूजन

शामली में भी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। घरों में विधि-विधान से पायता पूजन हो रहा है। शाम को जलालाबाद, कैराना, कांधला, बाबरी आदि में रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रभुशंकर शास्त्री ने बताया कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। भगवान राम ने रावण का वध किया था तो मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था।

मेले का आयोजन

वहीं, श्री हनुमान धाम में इस बार भी मेले का आयोजन नहीं हो रहा है। पुतला दहन की परंपरा का निवर्हन जरूर किया जाएगा। वहीं बिजनौर में धामपुर में दशहरा मेला की तैयारियां पूरी हो गई है। नगीना मार्ग पर रामलीला बाग में लगाया गया रावण का पुतला और दुकानें। मेरठ भी रामलीला मैदान में मेले का आयोजन किया गया है। शाम को मेरठ के कई स्‍थानों पर भारी भीड़ दशानन दहन को देखने के लिए पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी