पोंटी चड्ढा ग्रुप के कैशियर पर भी जानलेवा हमले का मुकदमा

गंगानगर में पोंटी चड्ढा ग्रुप के कैशियर पर गुरुवार देर रात फायरिग के मामले में शुक्रवार को दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज करा दिया। दूसरे पक्ष के गोलू ने पुलिस को बताया कि कैशियर व उसके तीन साथियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया जिसमें उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:35 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:35 AM (IST)
पोंटी चड्ढा ग्रुप के कैशियर पर भी जानलेवा हमले का मुकदमा
पोंटी चड्ढा ग्रुप के कैशियर पर भी जानलेवा हमले का मुकदमा

मेरठ, जेएनएन। गंगानगर में पोंटी चड्ढा ग्रुप के कैशियर पर गुरुवार देर रात फायरिग के मामले में शुक्रवार को दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज करा दिया। दूसरे पक्ष के गोलू ने पुलिस को बताया कि कैशियर व उसके तीन साथियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। गोलू आनंद अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने कैशियर पर भी जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गंगानगर की गंगा ग्रीन सिटी कालोनी निवासी अशोक शर्मा पोंटी चड्ढा ग्रुप में कैशियर है। गुरुवार रात वह कश्यप डेरी से दूध व ब्रेड लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में लौटते हुए नवकार वाटिका के पास दो बाइक सवार चार युवकों ने उस पर फायरिग कर दी। अशोक ने कार से टक्कर मारकर बाइक को गिराया। इसमें एक युवक गोलू उर्फ धनप्रकाश को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया था। अशोक ने गोलू को नामजद करते हुए तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था।

गोलू ने कहा- मुझ पर लाठी-डंडों से किया हमला

खतौली के टिटौडा निवासी गोलू ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार रात बाइक से अपने गांव लौट रहा था। नवकार वाटिका के सामने अशोक शर्मा व तीन युवकों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उसकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई है। गोलू की तहरीर पर कैशियर अशोक शर्मा व तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी