बागपत की सि‍यासत गर्म: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निष्कासित, अखिलेश यादव से स्वीकृति के बाद लिया फैसला

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमकार यादव तथा सपा पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल उर्फ बिल्लू को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे बागपत की सियासत गर्मा गई है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:26 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:26 PM (IST)
बागपत की सि‍यासत गर्म: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निष्कासित, अखिलेश यादव से स्वीकृति के बाद लिया फैसला
बागपत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निष्कासित।

बागपत, जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमकार यादव तथा सपा पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल उर्फ बिल्लू को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे बागपत की सियासत गर्मा गई है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से स्वीकृति मिलने पर बागपत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमकार यादव व सपा पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल उर्फ बिल्लू प्रधान छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिए हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोनों नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

दरअसल वार्ड 17 से जिला पंचायत सदस्य चुनीं गई बबली चुनाव जीतने के बाद सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थी। सपाइयों ने बबली को भाजपा ज्वाइन कराने में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमकार यादव व सपा पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल उर्फ बिल्लू प्रधान के अहम भूमिका निभाने की बात सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बताई।

रालोद ने भी अखिलेश यादव तक यह बात पहुंचाई कि यदि बबली को भाजपा ज्वाइन नहीं कराते तो भाजपा के पास जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाने को कोई कोई अनुसूचित जाति की महिला जिला पंचायत सदस्य नहीं थी। शायद यही वजह है कि अखिलेश यादव ने उक्त दोनों नेताओं को छह साल के लिए सपा से बाहर का रास्ता दिखाया है। इससे बागपत की सियासत गर्मा गई है। सपा से निकाले गए दोनों नेताओं की खुशी छुपाए नहीं छुप रही है।

हम हैं पक्के सपाई

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमकार यादव ने कहा कि हम सपा के संस्थापक सदस्य में हैं। मुलायम सिंह यादव आदर्श हैं और अखिलेश यादव हमारी शान हैं। अभी तक हम अपने घरों पर सपा का एक झंडा लगा रहे थे कल से दो झंडे लगाएंगे। बबली सपा के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ी बल्कि वह निर्दलीय चुनाव लड़कर जिला पंचायत सदस्य बनी है। उसके भाजपा में जाने में हमारी कोई भूमिका नहीं है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल उर्फ बिल्लू प्रधान ने कहा कि हमें निष्कासन पत्र या कोई नोटिस नहीं मिला। सपा के कुछ पिछलग्गू हैं जो बागपत में रालोद के साथ मिलकर सपा को नेस्तानाबूद करने पर उतारू हैं। हम पक्के सपाई हैं। जल्द ही सपा हाईकमान के पास जाकर अपना पक्ष रखेंगे।

इन्‍होंने बताया...

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तथा सपा पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी हाईकमान ने छह साल के लिए निस्कासित किए हैं। दोंनों के

निष्कासन की सूचना हमें मिल गई है।

-मनोज चौधरी सपा जिलाध्यक्ष

chat bot
आपका साथी