शहरवासियों ने डा. आंबेडकर के योगदान को याद कर दी श्रद्धांजलि

संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:53 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:53 PM (IST)
शहरवासियों ने डा. आंबेडकर के योगदान को याद कर दी श्रद्धांजलि
शहरवासियों ने डा. आंबेडकर के योगदान को याद कर दी श्रद्धांजलि

मेरठ, जेएनएन। संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजन हुए। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने डा. आंबेडकर के योगदान को याद करके उनकी प्रतिमा व तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।

शेरगढ़ी के कांशीराम पार्क में बसपा ने कार्यक्रम किया। डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पार्टी के पश्चिम उप्र व उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राईन मुख्य अतिथि रहे। दिनेश काजीपुर, सतपाल पेपला, धारा सिंह प्रजापति व इमरान याकूब विशिष्ट अतिथि रहे। संजीव धामा, जगरूप जाटव, जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, ब्रह्मजीत गौतम व अमित शर्मा ने भी संबोधित किया।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कचहरी स्थित डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बाबर खरदौनी, अखिलेश कटिहार, जयराज चपराणा, हिफजुर रहमान, संगीता राहुल, अनीता मिलन आदि मौजूद रहे। भारत रत्न डा. आंबेडकर समारोह समिति की ओर से कचहरी स्थित डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समिति के अध्यक्ष चैतन्य देव स्वामी, लेखराज, विनोद कबाड़ी, गौतम सिंह, मनीष जाटव, पवन, महेंद्र, समिति के संरक्षक जगपाल सिंह बौद्ध आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तमिल अभिनेत्री अर्चना गौतम के नेतृत्व में कचहरी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरव भाटी, आमिर रजा, उदयवीर त्यागी, केडी शर्मा, अरुण कौशिक, नसीम सैफी, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। समता सैनिक दल के प्रदेश सचिव एडवोकेट रवीशचंद के नेतृत्व में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। महर्षि वाल्मीकि आंबेडकर संयुक्त विचार मंच के तत्वावधान में सूरजकुंड में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। हरिमोहन भाटिया, कैलाश चंदोला, नरेश वैद्य, कृष्ण वैद्य ने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी