सहारनपुर में पुलिस की नई पहल, दीपावली में स्‍टेशन पर रह रहे लोगों को बांटे उपहार

रामपुर मनिहारान पुलिस ने दीपावली पर्व पर गुरुवार को नई पहल की थाना प्रभारी इस्पेक्टर जसबीर सिंह व कस्बा इंचार्ज बिजेंद्र सिंह रावल पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और रेलवे स्टेशन पर खुले आसमान के नीचे रह रहे कई परिवारों के साथ दीपावली पर्व मनाया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 11:46 PM (IST)
सहारनपुर में पुलिस की नई पहल, दीपावली में स्‍टेशन पर रह रहे लोगों को बांटे उपहार
सहारनपुर में पुलिस ने स्‍टेशन पर रह रहे लोगों को बांटे उपहार।

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान पुलिस ने नई पहल करते हुए रेलवे स्टेशन पर खुले आसमान के नीचे रह रहे परिवारों के साथ दीपावली पर्व मनाया और बच्चों को मिठाई में पटाखे वितरित किए।

थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने दीपावली पर्व पर गुरुवार को नई पहल की, थाना प्रभारी इस्पेक्टर जसबीर सिंह व कस्बा इंचार्ज बिजेंद्र सिंह रावल  पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और रेलवे स्टेशन पर खुले आसमान के नीचे रह रहे कई परिवारों के साथ दीपावली पर्व मनाया पुलिस ने महिलाओं बच्चों के साथ दीए जलाए  तथा ग्रीन पटाखे जलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर रह रहे परिवारों के बच्चों को मिठाई व ग्रीन पटाखे वितरित किए।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने परिवारों से कहा की उन्हें किसी भी चीज की आवश्यकता हो तो वह उनसे संपर्क करें। पुलिस रेलवे स्टेशन पर पुलिस की इस पहल की लोगों ने काफी सराहना की है। पुलिस टीम में एसएसआई प्रवीण कुमार, एसआई सुरेश कुमार ,प्रमोद  नैन, महेश कुमार, कॉन्स्टेबल सचिन शर्मा, प्रवीण कुमार, विपिन मान, शिवनारायण  सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी