बिजनौर में पति-पत्नी के विवाद में सिपाही पिटा, यह है पूरा मामला

बिजनौर के गांव में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पुलिस ने जब पत्नी को बचाने का प्रयास किया तो पति ने हमला कर सिपाही को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर सिपाही की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:44 PM (IST)
बिजनौर में पति-पत्नी के विवाद में सिपाही पिटा, यह है पूरा मामला
बिजनौर में स‍िपाही के साथ मार पीट।

बिजनौर, जेएनएन। मुरलीवाला गांव में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पुलिस ने जब पत्नी को बचाने का प्रयास किया तो पति ने हमला कर सिपाही को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर सिपाही की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह है मामला

रविवार को मुरलीवाला गांव में पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था। पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस जब गांव पहुंच कर जानकारी कर रही थी, तभी पति, पत्नी को चाकू से मारने के उद्देश्य से उसके पीछे भाग लिया। पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने सिपाही आकाश पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बाद में पुलिस आरोपित को पकड़कर थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार का कहना है कि यूपी-112 के सिपाही की तहरीर पर महिला के पति इंदर स‍िंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी