UP: मेरठ में एक होमगार्ड के सेवानिवृत्ति पर 'भावुक' हुआ पूरा थाना, इंस्‍पेक्‍टर ने होमगार्ड का पैर छूकर लिया आर्शीवाद

कंकरखेड़ा थाने में उस समय सभी पुलिसकर्मी अचंभित हो गए जब इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान के पैर छुए और भावभीनी विदाई दी। सरधना के खेड़ा निवासी रिछपाल सिंह होमगार्ड विभाग में वर्ष 1981 में भर्ती हुए थे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 01:06 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:06 PM (IST)
UP: मेरठ में एक होमगार्ड के सेवानिवृत्ति पर 'भावुक' हुआ पूरा थाना, इंस्‍पेक्‍टर ने होमगार्ड का पैर छूकर लिया आर्शीवाद
होमगार्ड के पैर छूकर आर्शीवाद लेते इंस्‍पेक्‍टर तपेश्‍वर सागर।

जागरण संवाददाता, मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाने में उस समय सभी पुलिसकर्मी अचंभित हो गए, जब इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान के पैर छुए और भावभीनी विदाई दी। सरधना के खेड़ा निवासी रिछपाल सिंह होमगार्ड विभाग में वर्ष 1981 में भर्ती हुए थे। तभी से वह मेरठ के विभिन्न थानों में तैनात रहे। काफी समय से रिछपाल कंकरखेड़ा थाने में तैनात थे। शनिवार को होमगार्ड रिछपाल सिंह सेवानिवृत्त हो गए। इंस्पेक्टर ने विदाई कार्यक्रम किया, जिसमें होमगार्ड को उपहार देकर और फूलमाला पहनाकर विदाई दी। इस दौरान होमगार्ड जवान के स्वजन भी मौजूद थे। अन्य पुलिसकर्मियों ने भी होमगार्ड के पैर छूकर सम्मान दिया। होमगार्ड रिछपाल सिंह ने बताया कि मेरठ में पहली बार किसी होमगार्ड का विदाई समारोह हुआ है। कहा कि इतना सम्मान पाकर वह धन्य हो गए।

नगर निगम के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सेवानिवृत्त

शनिवार को नगर निगम के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जयद्रथ सिंह सेवानिवृत्त हो गए। मयूर होटल में आयोजित समारोह में साथी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व नगर निगम के कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वह करीब ढाई साल पहले गाजियाबाद नगर निगम से मेरठ नगर निगम आए थे। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के तौर पर जयद्रथ सिंह के पास दिल्ली रोड की तरफ के लगभग नौ वार्ड थे। अब नगर निगम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के 10 पदों के सापेक्ष केवल आठ पदों पर ही सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तैनात हैं। दो पदों के खाली होने से सफाई व्यवस्था सफर कर सकती है। क्योंकि एक सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के पास कम से कम आठ से 10 वार्ड की जिम्मेदारी होती है। विदाई समारोह में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रविशेखर, विपिन चौधरी, रिषीपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारी को विदाई

कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने शनिवार को सेवानिवृति पर प्रशासनिक अधिकारी कुशलपाल सिंह और जिलाधिकारी के अर्दली इस्लाम (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) को विदाई दी। समारोह में एडीएम प्रशासन मदन सिंह गब्र्याल और एडीएम वित्त सुभाषचंद्र प्रजापति ने दोनों को फूल माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान करके विदाई दी। जनपद अध्यक्ष मुकेश कुमार, मंत्री दीपक कौशिक, प्रशासनिक अधिकारी राजीव कपिल, प्रदेश पदाधिकारी अनिल मौर्य, सत्यनारायण शर्मा आदि ने दोनों कर्मियों के व्यवहार की सराहना की। कार्यक्रम में संजीव जैन, सुमित अग्रवाल, ज्योति सिंह, वरुण बंसल, गौरव पाठक, मनोज यादव, इशांत सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर आयुक्त के स्टेनो योगेंद्र शर्मा हुए सेवानिवृत्त

नगर आयुक्त के स्टेनो योगेंद्र शर्मा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। सुबह नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। उसके बाद नगर आयुक्त कैंप कार्यालय में भी काम निपटाते रहे। इसके चलते उनके सेवानिवृत्त होने के बाद आउटसोर्सिंग पर तैनाती को लेकर नगर निगम कर्मचारी नेताओं के बीच चर्चाएं जोरों पर रहीं। कर्मचारी नेताओं में चर्चा है कि अगर सेवानिवृत्ति के बाद नगर आयुक्त के स्टेनो योगेंद्र शर्मा की आउटसोर्सिंग पर तैनाती होती या फिर कार्यकाल में वृद्धि मिलती है तो जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वे भी दावा पेश करेंगे। 

chat bot
आपका साथी