पाली के वर्तमान व पूर्व प्रधान को पुलिस ने किया नजरबंद

सरधना कस्बे के पाली गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद नवनिर्वाचित व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:12 PM (IST)
पाली के वर्तमान व पूर्व प्रधान को पुलिस ने किया नजरबंद
पाली के वर्तमान व पूर्व प्रधान को पुलिस ने किया नजरबंद

मेरठ,जेएनएन। सरधना कस्बे के पाली गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद नवनिर्वाचित व पूर्व प्रधान के बीच ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर तनातनी चली आ रही है। शनिवार को पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाने को दोनों वर्तमान व पूर्व प्रधानों को नजरबंद रखा।

बीडीओ दीपक तेवतिया ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान गांव में 11 वार्डों में से तीन सदस्य निíवरोध चुने गए थे। इसी के चलते नवनिर्वाचित प्रधान के पास दो तिहाई बहुमत न होने पर शपथ नहीं दिलाई गई थी। शनिवार को आठ वार्डों पर 16 सदस्यों के लिए चुनाव कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सरकार बनाने के लिए प्रधान के पास दो तिहाई बहुमत न होने पर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चली आ रही थी। इस पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों प्रधानों को हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया था। सीओ आरपी शाही ने बताया कि गांव में शांतिपूर्ण चुनाव करने के लिए दोनों को चंद घंटों के लिए नजरबंद किया था। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित में राजीनामा लेकर गड़बड़ी न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

दबंगों ने घर में घुसकर की फायरिग

जागरण संवाददाता, सरधना: थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव में दबंगों ने शुक्रवार रात घर में घुसकर युवक पर फायरिग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

पोहल्ली गांव निवासी अवनीश पुत्र रमेश ने बताया कि उसका छोटा भाई विपिन शुक्रवार रात घर पर था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी दबंग अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर आया और घर में घुसकर विपिन पर फायरिग कर दी। हालांकि, विपिन बच गया। पीड़ित ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी