पुलिस अधिकारियों की पत्नियों ने रोपे पौधे

शहर को अपराध मुक्त बनाने में जुटे पुलिस अधिकारियों की पत्नियों ने पर्यावरण संरक्षण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 11:20 PM (IST)
पुलिस अधिकारियों की पत्नियों ने रोपे पौधे
पुलिस अधिकारियों की पत्नियों ने रोपे पौधे

मेरठ,जेएनएन। शहर को अपराध मुक्त बनाने में जुटे पुलिस अधिकारियों की पत्नियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने वामा सारथी संस्था की सदस्यों के साथ पुलिस लाइन में फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपे। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों की पत्नियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया।

उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन में एडीजी जोन राजीव सभरवाल की पत्नी शालिनी सभरवाल, एसएसपी प्रभाकर चौधरी की पत्नी प्रियंका चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा की पत्नी ट्विंकल झा, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव की पत्नी ज्योति श्रीवास्तव व एएसपी चंद्रकांत मीणा की पत्नी दीप्ति भटनागर ने तुलसी, एलोवेरा, नीम, पपीता, अमरूद, नींबू, गुड़हल, सहजन, आंवला, कनेर, अशोक, मनीप्लांट, गुलमोहर, इमली, सागौन, गुलाब, इमली, कचनार, केली, जराकुश, सोलीकानिया, जलूल समेत कंछी के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे। ब्राह्मण महासभा में पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे: गुजरान गेट स्थित ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मंगू प्रधान के आवास पर रविवार को स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष मंगू प्रधान ने की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरपाल जांगिड़ का स्वागत किया। दीपक जांगिड़, मास्टर सुदेश जांगिड़, यश जांगिड़, प्रभात, अरुण, नितिन आदि मौजूद रहे। कोविड सुरक्षा को मास्क बांटे: तरुण मित्र परिषद, श्रद्धा सदन ने रविवार को कोविड सुरक्षा के लिये मास्क वितरित किये। श्रद्धा सदन परिषद अध्यक्ष मनोज जैन, महासचिव अशोक जैन, राकेश जैन व आलोक जैन ने श्रद्धा सदन, बड़ा दिगंबर जैन मंदिर, बाजार आदि में मास्क वितरण किया। परिषद के महासचिव ने बताया कि डाबर इंडिया के सौजन्य से एन 95 सुरक्षित मास्क का वितरण किया गया अखिल भारतीय तरुण मित्र परिषद गत 46 वर्षो से साधनहीन विद्याíथयों की सहायता के अतिरिक्त देश के विभिन्न क्षेत्रों में दिव्यांग कैंपों व नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन करती है।

chat bot
आपका साथी