बागपत में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगने पर भी नहीं जागी पुलिस, पीड़‍ित पक्ष पर हुआ हमला

बागपत में आरोपित पक्ष के उत्पीड़न से आहत कुकर्म पीड़‍ित बच्चे के स्वजन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए दो दिन पहले इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी। पुलिस तो नींद से नहीं जागी पर गुरुवार शाम आरोपित पक्ष ने पीड़‍ित पक्ष पर हमला कर दिया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 07:30 AM (IST)
बागपत में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगने पर भी नहीं जागी पुलिस, पीड़‍ित पक्ष पर हुआ हमला
बागपत में आरोपित पक्ष के उत्पीड़न से आहत ने इच्‍छा मृत्‍यु मांगी।

बागपत, जेएनएन। आरोपित पक्ष के उत्पीडऩ से आहत कुकर्म पीडि़त बच्चे के स्वजन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए दो दिन पहले इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी। पुलिस तो नींद से नहीं जागी पर गुरुवार शाम आरोपित पक्ष ने समझौता न करने पर पीडि़त पक्ष पर हमला कर दिया। घटना के बाद जागी पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तार किसी को नहीं किया।

यह है मामला

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके नौ वर्षीय बेटे के साथ 24 जुलाई 2021 को गांव के ही दो युवकों ने कुकर्म किया था। 26 जुलाई को मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल दोनों जेल में है। इसी कारण आरोपित युवकों के स्वजन व रिश्तेदार उनसे रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश के चलते आरोपित पक्ष ने उनके बड़े बेटे और दो भतीजों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के लिए अदालत में अर्जी दी थी। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद आरोपित पक्ष समझौते का दबाव बनाकर परेशान करने लगा और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। पीडि़त ने बताया कि 30 सितंबर की शाम पांच बजे वह घर के बाहर खड़ा था, तभी आरोपित पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए लात-घुसों से उस पर हमला किया। शोर मचाने पर स्वजन व पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से बचाया। आरोप है कि वहां से जाते समय आरोपित पक्ष समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

बता दें कि 29 सितंबर को पीडि़त स्वजन ने आरोपित पक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर एसपी दफ्तर पहुंचकर अफसरों से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी। उधर, छपरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जाएगी।

chat bot
आपका साथी