एक्सप्रेस-वे पर पुलिस तैनात, अब नहीं जा सकेंगे दोपहिया वाहन

एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों की वजह से बढ़ते हादसों पर विराम लगाने के लिए दैनिक जागर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:15 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:15 AM (IST)
एक्सप्रेस-वे पर पुलिस तैनात, अब नहीं जा सकेंगे दोपहिया वाहन
एक्सप्रेस-वे पर पुलिस तैनात, अब नहीं जा सकेंगे दोपहिया वाहन

मेरठ,जेएनएन। एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों की वजह से बढ़ते हादसों पर विराम लगाने के लिए दैनिक जागरण ने अभियान चलाया, जिसका असर देखने को मिला। परतापुर पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने वाले दोनों रास्तों पर पुलिस बल लगा दिया है। पुलिस ने शाम पाच बजे से रात आठ बजे तक चेकिंग कर सौ से ज्यादा दोपहिया वाहनों को वापस लौटाया। 14 दोपहिया वाहनों को चालान भी किया। अब दोपहिया वाहनों को एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से रोकने के लिए हर रोज अभियान चलाया जाएगा।

बता दें कि बुधवार को मुरादनगर में वेस्टर्न पेरिफेरल पर हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। शनिवार को भोजपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर मोपेड सवार युवती की मौत हो गई थी। युवती पिता के साथ मोपेड पर सवार होकर घर जा रही थी। एक्सप्रेस-वे के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए दैनिक जागरण ने पहल कर दोपहिया वाहनों के एक्सप्रेस-वे पर चलने की खबर को प्रकाशित किया, जिसका असर बुधवार को देखने को मिला। परतापुर पुलिस ने शाम पाच बजे से अभियान चलाकर दोपहिया वाहनों को एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से रोका। अभियान रात करीब आठ बजे तक चलाया गया। इस दौरान सौ से ज्यादा दोपहिया वाहनों को एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से रोक दिया, जबकि कागजात पूरे न होने पर 14 वाहनों के चालान कर दिए गए। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि परतापुर पुलिस को आदेश जारी कर दिए दोपहिया वाहनों को एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से पहले रोक दिया जाए। ताकि एक्सप्रेस-वे पर होने वाले हादसों को रोका जा सकें। बुधवार से पुलिसकíमयों का समय बदलकर ड्यूटी लगाई गई है। फिलहाल अभियान शाम पाच से रात आठ बजे तक चलाया गया है।

फरीदाबाद और दिल्ली भी बाइक से जा रहे थे : हरिद्वार से बाइक पर सवार होकर दिल्ली और फरीदाबाद जाने वाले बाइक सवारों को भी पुलिस ने रोक दिया। बाइक सवार अनिल कुमार और राजदीप का कहना था कि एक्सप्रेस-वे से रास्ता सीधा पड़ता है। साथ ही जाम से भी राहत मिल जाती है। हालाकि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के बारे में समझाया। बताया गया कि जिदंगी बच गई तो कई से भी जा सकते है, जिंदगी नहीं रही तो क्या करेंगे। पुलिस ने समझाया कि एक्सप्रेस-वे पर हादसे बढ़ने की वजह से वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

chat bot
आपका साथी