पुलिस ने काटे चालान.. यातयात के नियमों के पालन का पाठ भी पढ़ाया

एसएसपी के आदेश पर मवाना थाना पुलिस ने रविवार को दूसरे दिन भी अभियान चलाकर दुपहिया वाहनों की चेकिग की जिसमें 50 वाहनों के चालान काटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 06:55 PM (IST)
पुलिस ने काटे चालान.. यातयात के नियमों के पालन का पाठ भी पढ़ाया
पुलिस ने काटे चालान.. यातयात के नियमों के पालन का पाठ भी पढ़ाया

मेरठ, जेएनएन। एसएसपी के आदेश पर मवाना थाना पुलिस ने रविवार को दूसरे दिन भी अभियान चलाकर दुपहिया वाहनों की चेकिग की, जिसमें 50 वाहनों के चालान काटे गए।

दुपहिया वाहनों पर कई-कई युवक सवार होकर घूमते आते हैं। हेलमेट भी नहीं लगाते हैं। अधिकांशत नाबालिग भी वाहन दौड़ाए घूमते हैं। इसी क्रम में एसएसपी के आदेश पर पुलिस द्वारा शनिवार से दुपहिया वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 75 दुपहिया वाहनों के चालान काटे गए थे। रविवार को दूसरे दिन भी मवाना पुलिस ने सुबह दस बजे सुभाष चौक, मेरठ रोड पुलिस चौकी, फलावदा तिराहा व किला बस अड्डे पर चेकिग अभियान चलाया गया, जिसमें 50 दुपहिया वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया। सुभाष चौक पर शाम को इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

बच्चों को लेकर कहासुनी व मारपीट : मवाना के मोहल्ला काबलीगेट निवासी समा परवीन पत्नी वसीम व शाहिद के बच्चों में मारपीट हो गई। जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष की समा परवीन ने पुलिस को बताया कि रविवार को दोपहर वह घर पर अकेली थी और पति मजदूरी करने गए हुए थे। उसी दौरान घर के बाहर खेल रही पुत्री पर पड़ोस के शाहिद के बच्चों ने मारपीट कर दी। जब शाहिद की पत्नी रुखसार से इस बारे में शिकायत की तो शाहिद व पत्नी समेत पांच लोग घर में घुस आए और घर में अकेली पाकर उससे मारपीट कर दी। इस दौरान चाकू से भी प्रहार किया गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

शाहिद पक्ष ने शमा पत्नी वसीम व वसीम पत्नी इमरीश पर बच्चों से मारपीट के विरोध पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

chat bot
आपका साथी