मकान के अंदर गौ मांस की बिक्री कर रही महिला को पुलिस ने दबोचा, दीवार फांद कर चार फरार Meerut News

सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में मकान के अंदर गौ मांस बेच रही महिला को पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि मौका पाकर चार लोग दीवार फांद कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मांस का नमूना भर जांच के लिए भेज दिया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:34 PM (IST)
मकान के अंदर गौ मांस की बिक्री कर रही महिला को पुलिस ने दबोचा, दीवार फांद कर चार फरार Meerut News
मेरठ में गाय की तस्‍करी करते पकड़ी गई महिलाएं।

मेरठ, जेएनएन। सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में मकान के अंदर गौ मांस बेच रही महिला को पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि मौका पाकर चार लोग दीवार फांद कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मांस का नमूना भर जांच के लिए भेज दिया।

चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की कस्बे के अंदर यामीन के मकान में महिला अपने देवर जेठ के साथ गौ मांस की बिक्री कर रही है। उन्होंने पुलिस बल के साथ मकान पर दबिश देकर मौके से महिला को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस को देख 4 लोग फरार हो गए। महिला की निशानदेही पर मकान के अंदर से 35 किलो मांस बरामद करते हुए बाट तराजू व मांस काटने के औजार बरामद किए।

महिला ने अपना नाम भूरी पत्नी इस्तकार बताया। इस्तकार थाने के टॉप 10 में शामिल है वही फरार तस्करों में जुल्फिकार शहजाद पुत्रगण यामीन व यामीन पुत्र शहीद जो महिला के जेठ व ससुर लगते हैं। फरार होने में कामयाब हो गये है। पुलिस ने मांस का नमूना लेकर परीक्षण के लिए भिजवा दिया तथा महिला को डॉक्टरी परीक्षण करा चालान कर जेल भेज दिया। 

chat bot
आपका साथी