किशोरी को प्रेम जाल में फंसाने के बाद किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपित व उसका साथी गिरफ्तार Meerut News
मेरठ के सदर बाजार थाना प्रभारी बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक एक किशोरी को 31 वर्षीय सन्नी ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। दो दिन पहले आरोपित किशोरी को बहला फुसलाकर अपने दोस्त यश के साथ देहरादून लेकर भाग गया। वहां जाकर आरोपित ने किशोरी से दुष्कर्म किया।
मेरठ, जेएनएन। प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी से देहरादून ले जाकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपित व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले आरोपित किशोरी को दोस्त के साथ ले गया था। पैसे खत्म होने पर वह मेरठ आ गए थे। उसी दौरान पुलिस ने उसे एक रिश्तेदार के घर दबोच लिया।
सदर बाजार थाना प्रभारी बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक एक किशोरी को 31 वर्षीय सन्नी जायसवाल पुत्र महेंद्र जायसवाल निवासी 155 सदर कबाड़ी बाजार ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। दो दिन पहले आरोपित किशोरी को बहला फुसलाकर अपने दोस्त यश जायसवालं पुत्र आनंद जायसवाल के साथ देहरादून लेकर भाग गया। वहां जाकर आरोपित ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पैसे खत्म होने पर वह मेरठ स्थित एक रिश्तेदार के घर आ गए। जिसकी जानकारी पुलिस को मिल गई थी। पुलिस ने दबिश देकर सन्नी व यश को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी का मेडिकल व बयान कराने के बाद पुलिस ने उसे स्वजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित सन्नी व यश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपितों को जेल भेज दिया गया।