Facebook पर विकास दुबे की हिमायत करने पर युवक गिरफ्तार, सीएम पर की अशोभनीय टिप्‍पणी

सोशल मीडिया पर विकास दुबे के पर हुए कार्रवाई के विरोध में अशोभ‍नीय टिप्‍पणी करने पर बागपत से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जो नगरीय विकास अभिकरण में आउटसोर्सिंग कर्मचारी है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:04 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 12:14 AM (IST)
Facebook पर विकास दुबे की हिमायत करने पर युवक गिरफ्तार, सीएम पर की अशोभनीय टिप्‍पणी
Facebook पर विकास दुबे की हिमायत करने पर युवक गिरफ्तार, सीएम पर की अशोभनीय टिप्‍पणी

बागपत, जेएनएन। कानपुर की घटना के बाद से सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्‍पणीयां की जा रहीं है। हालाकि पुसिल इनपर कार्रवाई भी कर रही है। वहीं बागपत से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। कानपुर की वीभत्स घटना के आरोपित विकास दुबे की हिमायत में फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पुलिस ने डूडा के आउटसोर्सिंग के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

सलेमपुर, देवरियां का है निवासी

पुलिस के मुताबिक पंडित अविनाश मिश्रा ने कानपुर की घटना के आरोपित विकास दुबे के पुलिस-प्रशासन द्वारा मकान गिराए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अशोभनीय टिप्पणी की है। इस पर अफसरों ने संज्ञान लिया। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपित पंडित अविनाश मिश्रा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में आउटसोर्सिंग कर्मचारी है। जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत काम करता है। अविनाश मिश्रा मूलरूप से ग्राम गौरीठाकुर थाना सलेमपुर (देवरिया) का निवासी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित अविनाश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।

डूडा विभाग में नहीं है अविनाश

उधर, डूडा की परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर का कहना है कि अविनाश मिश्रा उनके विभाग में नहीं है। जो एक निजी कंपनी के अंतर्गत काम करता है। अविनाश मिश्रा के पकड़े जाने की जानकारी मिली है, लेकिन पुलिस ने उसको क्यों पकड़ा, इस बारे में कोई पता नहीं है।

सीएम योगी पर भी की टिप्पणी

पंडित अविनाश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

सीएम, डीएम व पुलिस को टवीट् कर की शिकायत

इस मामले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी पुलिस व डीएम बागपत को ट्वीट कर शिकायत की गई। उनको अवगत कराया गया कि युवक फेसबुक पर लगातार अशोभनीय पोस्ट कर रहा है, जिससे सामाजिक सिंह हो सकती है।

अविनाश बोला, मुझसे गलती हो गई

अविनाश मिश्रा के मुताबिक वह ग्रेजुएट है। उसने शनिवार रात फेसबुक पर पोस्ट की। इनमें से कई पोस्ट उसके नंबर पर अन्य लोगों ने भेजी थी। जिनको उसने फॉरवर्ड किया है। परंतु उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। 

chat bot
आपका साथी