बद्दो ने फरारी के बाद शेरू को किया था फोन

बदन सिंह बद्दो ने खर्च के लिए रकम मागी थी। शेरू और उसके दोस्तों की पड़ताल कर रही है पुलिस।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:10 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:10 AM (IST)
बद्दो ने फरारी के बाद शेरू को किया था फोन
बद्दो ने फरारी के बाद शेरू को किया था फोन

मेरठ,जेएनएन। ढाई लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो की तलाश में लगी पुलिस ने उसके संपर्क में आए लोगों की निगरानी शुरू कर दी है। बद्दो ने फरारी के बाद साकेत के शेरू को भी फोन कर रकम मागी थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई थी। पुलिस ने अपने सामने शेरू की बद्दो से फोन पर बात कराई। बद्दो को शेरू पर शक हो गया था। जिस नंबर से शेरू को काल आई थी, उस नंबर पर दोबारा काम किया जा रहा है।

डीजीपी मुकुल गोयल के बद्दो को पकड़ने के आदेश के बाद पुलिस और एसटीएफ सक्रिय हो गई है। बदन सिंह की फेसबुक आइडी से पूर्व डीजीपी बृजलाल और एक केबल कारोबारी के खिलाफ पोस्ट अपलोड की गई थी। फेसबुक ने बताया कि पोस्ट विदेश से डाली गई थी। अभी तक फेसबुक ने उसका आइपी एड्रेस नहीं दिया है। अब पुलिस ने दोबारा से फरारी के समय हुए घटनाक्रम की जाच शुरू कर दी है। पड़ताल में सामने आया कि भानु अपनी कार में बैठाकर बदन सिंह को दिल्ली छोड़कर आया था। भानु को पता था कि बदन सिंह पुलिस कस्टडी से भागा हुआ है। इसके बाद भी पुलिस ने भानु पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई नहीं की। साकेत के रहने वाले शेरू पर बदन सिंह की काल आई थी। पुलिस ने शेरू और भानु प्रताप की सुरागरसी दोबारा शुरू कर दी है। बदन सिंह के पुराने मोबाइल नंबर की वाट्सएप डिटेल भी मागी जा रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बदन सिंह पर दोबारा काम शुरू कर दिया है। उससे जुड़े सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है। वहीं, शेरू ने बताया कि उस समय कई लोगों को काल आई थी। उसका बदन सिंह से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि 28 मार्च 2019 को दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से बदन सिंह बद्दो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

chat bot
आपका साथी