एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित वाहनों को आने-जाने से रोकेगी पुलिस और मार्शल

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स वसूली की शुरुआत से पहले प्रतिबंधित वाहनों को आने-जाने से रोकने के लिए कवायद तेज हो गई है। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने गाजियाबाद-मेरठ के संबंधित थानों से सहयोग मांगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:27 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:27 AM (IST)
एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित वाहनों को आने-जाने से रोकेगी पुलिस और मार्शल
एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित वाहनों को आने-जाने से रोकेगी पुलिस और मार्शल

मेरठ, जेएनएन। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स वसूली की शुरुआत से पहले प्रतिबंधित वाहनों को आने-जाने से रोकने के लिए कवायद तेज हो गई है। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने गाजियाबाद-मेरठ के संबंधित थानों से सहयोग मांगा है। साथ ही एनएचएआई अपने स्तर से कुछ मार्शल भी तैनात करने की तैयारी में है।

एनएचएआइ के अधिकारियों ने गाजियाबाद और मेरठ के उन थानों को पत्र भेजा है, जिन थाना क्षेत्रों से मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। दो पहिया और तीन पहिया वाहनों का एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश प्रतिबंधित है। लेकिन ये वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रवेश कर जाते हैं। अब एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स वसूली की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में प्रतिबंधित वाहनों के प्रवेश पर अब कड़ाई की जाएगी। एनएचएआइ के अधिकारियों ने संबंधित थानों से सहयोग मांगा है। टोल टैक्स वसूली शुरू होने से पहले ये व्यवस्था सुचारू की जाएगी। माना जा रहा है कि टोल टैक्स वसूली की शुरुआत होने पर प्रतिबंधित वाहनों के प्रवेश पर अपने आप अंकुश लग जाएगा। क्योंकि टोल प्लाजा पर ये वाहन पकड़ में आएंगे। इन पर जुर्माने की कार्रवाई भी होगी। मालूम हो कि टोल टैक्स वसूली के लिए निजी कंपनी ने उपकरणों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। वैसे तो संबंधित उपकरण पहले लगाए जा चुके थे लेकिन कुछ स्थानों पर उपकरण नहीं लग पाए थे। जिसकी कमी अब कंपनी पूरी कर रही है। टोल टैक्स वसूली को ट्रायल काशी टोल प्लाजा पर दो दिन बाद होना है। जिसकी तैयारी चल रही है।

chat bot
आपका साथी