Independence Day Alert: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह चेकिंग, डॉग और बम स्क्वाड ने चप्पा-चप्पा छाना

Alert On Independence Day स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मेरठ में पुलिस चौकन्‍नी हो गई है। जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एडीजी ने भी निर्देश दिए हैं।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 09:30 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 09:30 AM (IST)
Independence Day Alert: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह चेकिंग, डॉग और बम स्क्वाड ने चप्पा-चप्पा छाना
Independence Day Alert: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह चेकिंग, डॉग और बम स्क्वाड ने चप्पा-चप्पा छाना

मेरठ, जेएनएन। Independence Day Alert स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। बुधवार को जगह-जगह चेकिंग की गई। बस और रेलवे स्टेशन पर सामान चेक किया गया। लोगों से पूछताछ भी की गई। डॉग और बम स्कवाड भी साथ रहा। वहीं, सदर बाजार पुलिस ने एक कैफे में बर्थ-डे पार्टी मना रहे छह युवकों को पकड़ लिया। सभी पर लॉकडाउन उल्लंघन के तहत कार्रवाई की गई है।

त्योहारी सीजन और 15 अगस्त को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क है। एडीजी राजीव सभरवाल ने भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। नौचंदी थाना क्षेत्र में सोहराब गेट डिपो पर पुलिस ने रोडवेज बसों की चेङ्क्षकग की। भैंसाली बस अड्डे पर सदर बाजर पुलिस ने अभियान चलाया। बसों के साथ ही निजी वाहनों की भी जांच की। सदर बाजार पुलिस ने बाजार में भी चेकिंग अभियान चलाया।

बांबे बाजार में दा रोवर्स कैफे पर कुछ युवक बर्थ-डे पार्टी करते हुए मिले। पुलिस उनको पकड़कर थाने ले आई। सभी के स्वजनों को बुला लिया गया। एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सुबह से लेकर शाम और फिर रात में भी सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के बार्डर पर भी पुलिस ने वाहनों की जांच की।

chat bot
आपका साथी