राम दवा हैं, राम दुआ हैं.. सुन लेना

राष्ट्रीय कवि संगम मेरठ महानगर की ओर से शनिवार को लालकुर्ती के एसजीएम गार्डन में श्रीराम राष्ट्रीय काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का यह फाइनल राउंड रहा जिसमें शामिल 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:46 PM (IST)
राम दवा हैं, राम दुआ हैं.. सुन लेना
राम दवा हैं, राम दुआ हैं.. सुन लेना

मेरठ, जेएनएन। राष्ट्रीय कवि संगम मेरठ महानगर की ओर से शनिवार को लालकुर्ती के एसजीएम गार्डन में श्रीराम राष्ट्रीय काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का यह फाइनल राउंड रहा, जिसमें शामिल 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन पर आधारित रचनाओं का पाठ किया। जिसे सुन श्रोता भक्ति व उल्लास के आनंद में डूब गए। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षमा गुप्ता ने मां सरस्वती वंदना का पाठ कर किया। इसके बाद कविता चौहान ने स्व-रचित कविता राम दवा हैं, राम दुआ हैं, सुन लेना.. का पाठ किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। इसके बाद स्वाति भाटिया ने जरा उफ्फ आज न करिए, अपनी रचना पढ़ी। संस्था के संस्थापक व वरिष्ठ कवि डा. हरिओम पंवार ने प्रभु श्रीराम के जीवन के बारे में युवाओं को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष डा. मयंक अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख अरुण जिंदल रहे। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को कविता पाठ के लिए तीन मिनट का समय प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में कवि सुमनेश सुमन, मनोज कुमार मनोज, सुल्तान सिंह ने प्रतिभागियों के रचनाओं का मूल्यांकन किया। जिसमें श्रेयांस कुमार प्रथम, कार्तिक द्वितीय और डा. सरोजनी तन्हा तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के संरक्षक जगदीश मित्तल, अध्यक्ष कोमल रस्तोगी, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित : रोटरी क्लब प्रभात शाखा की ओर से शनिवार को भगवान पैलेस में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 18 शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों का स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। इस दौरान अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, अशोक गुप्ता, सुगम सिंह, सारंग शर्मा और शामली ठाकुर भी उपस्थित रही।-जासं

chat bot
आपका साथी