मेरठ में हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, इन छह टीमों ने लिया भाग

एसड़ी इंटर कॉलेज सदर मेरठ के सहयोग से रविवार को गांव व शहर में छिपी हॉकी प्रतिभाओं को बाहर लाने व हॉकी को सही प्‍लेटफार्म देने के उद्देश्य से हॉकी प्रतियोगता का आयोजन किया गया। एसड़ी इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई इस प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:40 PM (IST)
मेरठ में हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, इन छह टीमों ने लिया भाग
मेरठ में हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

मेरठ, जेएनएन। एसड़ी इंटर कॉलेज सदर मेरठ के सहयोग से रविवार को गांव व शहर में छिपी हॉकी प्रतिभाओं को बाहर लाने व हॉकी को सही प्‍लेटफार्म देने के उद्देश्य से हॉकी प्रतियोगता का आयोजन किया गया। एसड़ी इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई इस प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। जिसका फाइनल मैंच बीएवी इंटर कॉलेज और एसड़ी इंटर कॉलेज सदर के बीच खेला गया।

दोनों ही टीम हाफ टाईम तक बराबर पर खेलती रही लेकिन हाफटाईम के बाद बीएवी टीम की ओर से 40वें मिनट में समीर द्वारा गोल किया गया। उसके पश्चात 45वें मिनट में एसड़ी सदर के आशीष थापा के द्वारा किये गये। गोल ने टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। मैंच के अन्तिम पलों में बीएवी के सुहेल के द्वारा कियें गये गोल से बीएवी ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले के निर्णयक नैशनल हॉकी एम्पायर पंकज और राहुल बिष्ट रहे। मैंच से पहले कॉलेज के प्रबन्धक सुरेश चन्द गोयल एंव कॉलेज प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने सभी खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। विशिष्ठ अतिथि प्रवीण मुंजाल, अन्तरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीन शर्मा, स्टेट जोइंट सैक्ट्ररी वैटरन्स इंडिया स्पोर्ट्स विंग संजय शर्मा, हॉकी कोच जोगेन्द्र सिंह, सुनील चौधरी, प्रदीप चिन्नियोटी, किशोर कुमार, मो अब्दुल्ला, हरीश गौड़, संजय यादव, तजम्मुल थे। इस हॉकी प्रतियोगिता को सुचारु रुप से सम्पन कराने में एसड़ी इंटर कॉलेज सदर मेरठ के हॉकी कोच जोगेन्द्र सिंह और वैटरन्स इंडिया स्पोर्ट्स विंग डिस्ट्रिक्ट मेरठ के जोइंट सैक्ट्ररी और एनआईएस हॉकी कोच सुनील चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर स्टेट जोइंट सैक्ट्ररी संजय शर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर वैटरन्स इंडिया स्पोर्टस विंग डिस्ट्रिक्ट मेरठ के संजय शर्मा, किशोर कुमार महाजन, हरीश गौड़, साधना शर्मा, रविकान्त शर्मा, लाखन सिहं, मोहम्मद अब्दुल्ला, सुनील चौधरी, संजय यादव लुका, जे.एस.शर्मा, स्वेता चौहान, कु पूजा सिहं, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी