मेरठ: पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहा खिलाड़ी, गोमुख से गंगासागर तक पदयात्रा

पर्यावरण सुरक्षा और युवाओं का अवसाद दूर करने के उद्देश्य से एक युवक लंबी यात्रा कर रहा है । नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा धावक अतुल कुमार चौकसे गोमुख से गंगासागर तक पद यात्रा पर निकले हैं ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:53 PM (IST)
मेरठ: पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहा खिलाड़ी, गोमुख से गंगासागर तक पदयात्रा
अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा धावक अतुल कुमार चौकसे गोमुख से गंगासागर तक पदयात्रा पर निकले हैं।

मेरठ, जेएनएन। पर्यावरण सुरक्षा और युवाओं का अवसाद दूर करने के उद्देश्य से एक युवक लंबी यात्रा कर रहा है। नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा धावक अतुल कुमार चौकसे गोमुख से गंगासागर तक पदयात्रा पर निकले हैं।

33 वर्षीय अतुल कुमार पेशे से कंप्यूटर शिक्षक और अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक हैं। 35 अंतरराष्ट्रीय, 71 राष्ट्रीय पदक अपने नाम करने के साथ सहारा व थार के मरुस्थल को भी पार करने का रिकार्ड बना चुके हैं। अतुल कुमार ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा व युवाओं में बढ़ रहा अवसाद दूर करने के लिए उन्होंने छह नवंबर को विशेष ट्राली के साथ गंगोत्री से पदयात्रा शुरू की। तीन दिसंबर को हस्तिनापुर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचे। हस्तिनापुर को लेकर उन्होंने डाक्यूमेंट्री भी रिकार्ड की। इसके बाद वह गढ़मुक्तेश्वर रवाना हो गए।

अवसाद में युवा खत्म कर रहे जीवन

अतुल कुमार ने कहा कि अवसाद के कारण लोग खूबसूरत जिंदगी को समाप्त कर रहे हैं। बकौल अतुल, उनकी पत्नी ने भी अवसाद में आकर शादी के मात्र दो माह बाद आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उन्होंने लोगों को जिंदगी की कीमत और मकसद समझाने के लिए यह अभियान शुरू किया है।

वह गांव, शहरों में चौपाल लगाकर अवसादग्रस्त लोगों की काउसिलिंग करते हैं। गंगा की स्वच्छता का भी संदेश दे रहे हैं। विभिन्न स्थानों से गंगा जल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजते हैं।

chat bot
आपका साथी