स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है पौधरोपण

पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब की ओर से बुधवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर कमिश्नरी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:15 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:15 PM (IST)
स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है पौधरोपण
स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है पौधरोपण

मेरठ,जेएनएन। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब की ओर से बुधवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर कमिश्नरी चौराहा स्थित महावीर पार्क में पौधारोपण किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल और पीयूष गोयल ने बताया कि पेड़ पौधों और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा। एक स्वस्थ पर्यावरण स्थिर और उत्पादक समाज की नींव है। इस अवसर पर नीम, जामुन, नींबू, आवला, अमरूद और गुलमोहर के पौधे लगाए गए। इस कार्य में प्रिंस अग्रवाल और आरके गोयल का भी सहयोग रहा।

जलवायु परिवर्तन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता: एनवायरमेंट क्लब की ओर से विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर बुधवार को प्रताप विहार और द्वारकापुरी माधवपुरम में पौधरोपण किया गया। क्लब की टीम ने जामुन, सहजन और बेलपत्र के पौधे लगाए। अध्यक्ष सावन कनौजिया ने बताया कि चलो मिलकर एक पौधा रोपे अभियान के तहत टीम ने पौधरोपण किया। आज हम जलवायु परिवर्तन को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो कि आत्महत्या करने जैसा है। कालोनी के बच्चों को प्रकृति मित्र की उपाधि देकर उन्हें पर्यावरण बचाने और जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्य में काजल, हर्ष राय, जतिन, अजय, प्रियांशु और आशीष बिष्ट का भी सहयोग रहा।

पारुल प्रथम व स्नेहा द्वितीय: शहीद मंगल पाडे पीजी कालेज में बुधवार को भूजल संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत आनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पारुल प्रथम, स्नेहा ठाकुर ने द्वितीय और शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई ने भूजल संरक्षण की शपथ ली और कैच द रेन के प्रमाण-पत्र प्राप्त किए। प्राचार्य डा. अंजू सिंह ने भविष्य में होने वाले जल संकट की ओर ध्यान दिलाते हुए भूजल संरक्षण का महत्व समझाया।

chat bot
आपका साथी