प्लानिंग धराशाई, लोग दिन भर जूझते रहे जाम से

भाकियू का आदोलन पूर्व घोषित होने के बावजूद पुलिस ने यातायात के लिए कोई विशेष योजना नहीं बनाई। इस कारण शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून मार्ग पर वाहन चालकों को दिनभर परेशानी से जूझना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:29 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:29 AM (IST)
प्लानिंग धराशाई, लोग दिन भर जूझते रहे जाम से
प्लानिंग धराशाई, लोग दिन भर जूझते रहे जाम से

मेरठ, जेएनएन। भाकियू का आदोलन पूर्व घोषित होने के बावजूद पुलिस ने यातायात के लिए कोई विशेष योजना नहीं बनाई। इस कारण शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून मार्ग पर वाहन चालकों को दिनभर परेशानी से जूझना पड़ा। खतौली से नहर की पटरी पर यातायात को परिवíतत किया गया, लेकिन वाहनों की संख्या बढते ही पटरी पर भी भीषण जाम लग गया। किसानों के हाईवे से हटने के बाद ही देर शाम यातायात सुचारु हो पाया।

पुलिस ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद-दिल्ली जाने वाले वाहनों को खतौली नहर की पटरी से मोदीपुरम के लिए निकालना शुरू किया। दिल्ली से मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को मोहिउद्दीनपुर से परिवíतत कर खरखौदा में हापुड़ रोड पर निकाला गया। यहा से वो वाया मवाना-मीरापुर मुजफ्फरनगर पहुंचे। हालाकि दिल्ली हाईवे पर भी कम संख्या में वाहन चलते रहे। दूसरी ओर शाम को सिवाया टोल प्लाजा पर भी जाम लग गया। एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने भाकियू कार्यकर्ताओं से टोल प्लाजा की कुछ लेन खाली कराईं। वाहन इन्हीं लेन से निकाले गए।

बेगमपुल पर बैठकर अफसर लेते रहे जानकारी

जुमे की नमाज और भाकियू आदोलन पुलिस के लिए चुनौती थे। इसके लिए एडीएम सिटी, एसपी सिटी और समस्त सीओ की ड्यूटी हाईवे पर टोल प्लाजा के आसपास लगा दी गई थी। एडीजी राजीव सभरवाल, आइजी प्रवीण त्रिपाठी, डीएम के. बालाजी, एसएसपी अजय साहनी बेगमपुल पर मौजूद रहे। यहीं से वे अपडेट लेते रहे। डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ हाईवे का दौरा भी किया। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि कुछ वाहन चालकों को नहर पटरी से मुरादनगर के लिए निकाला गया। कुछ को मुरादनगर नहर की पटरी से खतौली के लिए निकाला। कुछ यातायात को हापुड़ रोड पर डायवर्ट कर दिया। हालाकि राजमार्ग पर वाहन भी कम ही चले।

शादी-ब्याह वाले खूब हुए परेशान

भाकियू के चक्काजाम से वो वाहन सवार सबसे अधिक परेशान हुए जो किसी शादी या सगाई समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इनमें महिलाएं व बच्चे भी थे। लोगों ने ऐसे वाहनों को छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। भाकियू कार्यकर्ताओं ने केवल एंबुलेंस व गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली को आगे जाने का रास्ता दिया।

भाई की शादी में पहुंची विलंब से

मोदीनगर निवासी अंजलि अपने पति के साथ अपने भाई की शादी में दौराला जा रही थी, लेकिन बाइक सवार दंपती को भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कई घटे जाम में फंसे रहने के बाद ही दोनों आगे जा पाए। वहीं, धरना स्थल के पास ही एक मंडप में सगाई कार्यक्रम था। उसमें आने वाले मेहमानों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक स्काíपयो सवार भाजपा नेता के साथ गाड़ी निकालने को लेकर काफी देर तक नोकझोंक हुई। अपने आप को भाजपा नेता व राकेश टिकैत का जानकार बताने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए। बाद में उसे वापस ही लौटना पडा।

किसान की तबीयत बिगड़ी

जटौली कट पर धरना प्रदर्शन के दौरान दबथुवा निवासी किसान जगबीर की तबीयत बिगड़ गई। वो सड़क पर ही लेट गए। अंतत: पुलिस प्रशासन ने उन्हें अस्पताल भेजने की बात कही, जिसपर भाकियू के पदाधिकारियों ने मना कर दिया। भाकियू पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर ही चिकित्सीय व्यवस्था कराने की माग रखी।

chat bot
आपका साथी