साथियों के साथ उधम सिंह की फोटो वायरल, बैठी जाच

जेल से रिहाई के बाद कुख्यात उधम सिंह ने अपने साथियों से मिलना शुरू कर दिया है। उधम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 11:15 PM (IST)
साथियों के साथ उधम सिंह की फोटो वायरल, बैठी जाच
साथियों के साथ उधम सिंह की फोटो वायरल, बैठी जाच

मेरठ, जेएनएन। जेल से रिहाई के बाद कुख्यात उधम सिंह ने अपने साथियों से मिलना शुरू कर दिया है। उधम सिंह की वायरल हुई फोटो पर जाच बैठ गई है। देखा जा रहा है कि फोटो में उधम सिंह के साथ कौन-कौन हैं। फोटो वायरल करने के पीछे बड़े व्यापारियों पर रंगदारी के लिए दबाव बनाने का कोई मकसद तो नहीं है।

करनावल गाव के कुख्यात बदमाश उधम सिंह जेल से रिहाई के बाद गाव में पहुंच गया है। उधम सिंह की मा दावा कर रही है कि उसने अपराध की दुनिया से तौबा कर ली है। अब समाज सेवा करना चाहता है, लेकिन गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर उधम सिंह का साथियों के संग वायरल फोटो कुछ और ही इशारा कर रहा है। उधम सिंह का पूरे ग्रुप के साथ फोटो वायरल करने के पीछे क्या मंशा है। कहीं शहर के बड़े व्यापारियों को फोटो के जरिए दबाव में लेने की मंशा तो नहीं है। दरअसल, जेल में रहते हुए भी उधम सिंह के नाम से रंगदारी मागने के कई मामले सामने आ चुके हैं। सुभारती मेडिकल कालेज में तो उधम सिंह की मा के नाम से ही रंगदारी का पत्र मिला था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि फोटो में आए सभी चेहरों की पहचान की जा रही है। एक शूटर की पहचान भी पुलिस कर चुकी है। लेनदेन को लेकर ससुराल में आये युवक को पीटा: रसूलपुर धौलड़ी गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों ने ससुराल में आये एक युवक को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।

मेरठ निवासी शहजाद की रसूलपुर धौलड़ी में ससुराल है। गुरुवार को शहजाद अपनी ससुराल रसूलपुर धौलड़ी आया था। दोपहर के समय पैसों के लेनदेन को लेकर शहजाद की गांव निवासी दो युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों युवकों ने शहजाद को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर दोनों युवकों के खिलाफ दी है। वहीं पुलिस ने घायल का मेडिकल परिक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी