Oxygen In Meerut: मेरठ में समाजसेवी संस्‍था क्लाथ बैंक ने सौंपे 31 सिलेंडर, इमरजेंसी में मिलेगी आक्सीजन

मेरठ में इसे एक सुखद पहल कहा सकता है। क्लाथ बैंक के कोआर्डिनेटर समाजसेवी अमित कुमार अग्रवाल ने सांसों के संकट से जूझते शहरवासियों के लिए तीन दिन के प्रयास में जन सहयोग से करीब 31 सिलेंडर अभी तक एकत्र कर लिए हैं। यह सराहानीय कदम है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:00 PM (IST)
Oxygen In Meerut: मेरठ में समाजसेवी संस्‍था क्लाथ बैंक ने सौंपे 31 सिलेंडर, इमरजेंसी में मिलेगी आक्सीजन
मेरठ में जरूरतमंदों के लिए 31 आक्‍सीजन सिलेंडर की व्‍यवस्‍था की है।

मेरठ, जेएनएन। जो काम जिला प्रशासन नहीं कर पाया। वह एक समाजसेवी ने महज तीन दिन के प्रयास में कर दिखाया है। होम आइसोलेशन के मरीजों को इमरजेंसी में तत्काल आक्सीजन मिल सके। इसके लिए उन्होंने नगर निगम को 31 सिलेंडर सौंपे हैं। आक्सीजन भरकर इन्हें परतापुर केंद्र स्टाक में रखा जाएगा। आक्सीजन लेवल 60 से कम होने पर ही खाली सिलेंडर के बदले भरा सिलेंडर दिया जाएगा।

नगर आयुक्‍त को सौंपे

यह नेक काम क्लाथ बैंक के कोआर्डिनेटर समाजसेवी अमित कुमार अग्रवाल ने किया है, जिन्होंने सांसों के संकट से जूझते शहरवासियों के लिए तीन दिन के प्रयास में जन सहयोग से करीब 31 सिलेंडर अभी तक एकत्र कर लिए हैं। बुधवार शाम परतापुर स्थित नव भारत विद्यापीठ इंटर कालेज स्थित केंद्र पर नगर आयुक्त मनीष बंसल और सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह को सुपुर्द किए। उन्होंने कहा कि आक्सीजन बैंक बनाने का उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जिनके मरीज का आक्सीजन लेवल बहुत कम है और उन्हें आक्सीजन की तत्काल आवश्यकता है।

जनसहयोग आगे भी जारी रहेगा

ऐसे लोगों को मरीज की रिपोर्ट देखकर उनको पूर्व से भरकर रखे हुए आक्सीजन सिलेंडर बदलकर दे दिए जाएंगे। समाजसेवी अमित अग्रवाल ने बताया कि अभी शुरुआत की है। जनसहयोग से करीब 150 से 200 सिलेंडर जल्द से जल्द मुहैया कराने की कोशिश करेंगे। ताकि परतापुर केंद्र के अलावा जाग्रति विहार और कंकरखेड़ा केंद्र में भी आक्सीजन भरे सिलेंडर का स्टाक किया जा सके। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने मानवता की सेवा के लिए किए गए उनके योगदान को सराहा। आक्सीजन बैंक बनाने में मदद करने वालों में राम ऋषि सिंघल, कमल ठाकुर, अंकुर मूना, राज कुमार कंसल, दीपक राठी, धीरज कुमार, सुनील जैन का प्रमुख योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी