खैरनगर में कब्जे के विवाद में पथराव, विवादित मकान में तोड़फोड़

मेरठ। मकान पर कब्जे के विवाद को लेकर देहली गेट थाना क्षेत्र के खैर नगर में बवाल हो गया। ए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Feb 2018 02:37 PM (IST) Updated:Mon, 12 Feb 2018 02:37 PM (IST)
खैरनगर में कब्जे के विवाद में पथराव, विवादित मकान में तोड़फोड़
खैरनगर में कब्जे के विवाद में पथराव, विवादित मकान में तोड़फोड़

मेरठ। मकान पर कब्जे के विवाद को लेकर देहली गेट थाना क्षेत्र के खैर नगर में बवाल हो गया। एक दर्जन से अधिक लोगों ने मस्जिद में सो रही महिलाओं पर हमला बोल दिया और विवादित मकान में तोड़फोड़ कर दी। मामले को लेकर पथराव और फाय¨रग हुई, जिसको लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

न्यायालय के आदेश पर सात फरवरी को खैर नगर में पांच मकानों और पांच दुकानों को खाली कराया गया था। तभी से मकान खाली करने वाले पक्ष की महिलाएं वहां स्थित एक मस्जिद में सोती हैं। देर रात्रि करीब पौने 11 बजे एक दर्जन से अधिक लोग हथियार लेकर वहां पहुंच गए और सबसे पहले उन्होंने महिलाओं पर जानलेवा हमला बोल दिया। उनकी जमकर पिटाई की गई। कुछ लोगों ने खाली कराए गए मकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो दोनों ओर से पथराव और फाय¨रग हो गई, जिससे अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भाग निकले। मारपीट में शबनम, शाहिन, तसलीम, बसगरी घायल हो गई।

विवाद बढ़ता देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए और घटना के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर गई। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। देर रात उन्होंने देहली गेट थाने में भी हंगामा किया। सूचना पर सीओ दिनेश कुमार शुक्ला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। तनाव को देखते हुए मौके पर कई थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायल महिलाओं की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है।

मच गया था हड़कंप : खैर नगर में हुए बवाल की सूचना से शहर में हड़कंप मच गया था। तमाम चर्चाएं आग की तरह फैल गई। पुलिस अधिकारी भी हिल गए और उन्होंने घटना की तुरंत जानकारी ली। निर्देश दिए कि मौके पर पुलिस बल तैनात किया जाए।

पकड़ लिए सीओ के पैर : पीड़ित पक्ष ने वहां पहुंचे सीओ के पैर पकड़ लिए और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सुरक्षा नहीं की गई तो उन पर फिर से हमला किया जा सकता है।

सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि कब्जे के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। पथराव और फाय¨रग की बात गलत है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी