भाजपा सरकार को उखाड़ देगी जनता : किशोर

ग्राम मानपुर में रविवार को सपा की बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी नेताओं ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:30 PM (IST)
भाजपा सरकार को उखाड़ देगी जनता : किशोर
भाजपा सरकार को उखाड़ देगी जनता : किशोर

मेरठ,जेएनएन। ग्राम मानपुर में रविवार को सपा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने ग्रामवासियों से पूर्ववर्ती सपा सरकार में हुए विकास कार्य गिनाते हुए मौजूदा सरकार को उत्तर प्रदेश से उखाड़ने का आह्वान किया। कहा कि योगी सरकार में किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े समेत सभी वर्ग परेशान है। बैठक ग्राम प्रधान विक्की के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबा सुखराम व संचालन सपा नेता नरवैर सिंह खालसा ने किया। इस मौके पर उम्मेद कुरैशी, नईमुद्दीन, राजेश सिंह, गुरमीत सिह, हनी सिंह, गुलजार सिंह, जसवंत सिह, संदीप जाटव, बलराम लौहरे आदि मौजूद रहे।

किसानों की नहीं हो रही सुनवाई: युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने रविवार को क्षेत्र के बदरुद्दीननगर नानू, कलीना, आघेड़ा आदि गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि किसान परेशान होकर दिल्ली बार्डर पर आंदोलनरत हैं। लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, कलीना गांव में नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। रणवीर दहिया ने बताया कि महंगाई चरम पर है। माजिद चौहान, संजय चौधरी, गौरव चौधरी, ताजी, नाजिम प्रधान व भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।

रालोद कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क किया : बसा टीकरी गांव निवासी शहीद अजय के माता-पिता को न्याय दिलाने के लिए डीएम कार्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के कई गांवों में जनसम्पर्क किया।

दो साल पूर्व श्रीनगर में आतंकियों से लोहा लेते हुए बसा टीकरी गांव निवासी जवान अजय शहीद हो गए थे। उस समय प्रशासन व सत्ता पक्ष के नेताओं ने मौके पर जाकर शहीद अजय के स्वजन से शहीद के नाम पर अस्पताल बनवाने सही कई वायदे किये थे। लेकिन अधिकतर वायदे अभी तक पूरे नहीं किये गये हैं। इसके विरोध में रालोद का 29 सितंबर को डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रविवार को युवा रालोद नेता संजय चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शेखपुरी, कलंजरी, खानपुर सहित कई गांवों में जनसम्पर्क किया।

chat bot
आपका साथी