भीषण जाम में पांच घंटे फंसे रहे लोग

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम को भीषण जाम लग गया। पांच घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसकर लोगों का बुरा हाल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:09 AM (IST)
भीषण जाम में पांच घंटे फंसे रहे लोग
भीषण जाम में पांच घंटे फंसे रहे लोग

मेरठ, जेएनएन। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम को भीषण जाम लग गया। पांच घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसकर लोगों का बुरा हाल हो गया। ऐसे में मिनटों में तय हो जाने वाले मोदीनगर के आबादी क्षेत्र को पार करने में घंटों का समय लग गया।

दिल्ली-मेरठ हाईवे के किनारे सीवरेज पाइपलाइन डाले जाने का काम चल रहा है। हाईवे पर जगह-जगह मैनहोल बनाने के लिए खोदाई की गई है। जिसकी वजह से बृहस्पतिवार शाम को वाहनों की रफ्तार थम गई, देखते ही देखते हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। मेरठ से गाजियाबाद की तरफ वाहनों की कतारें भगवान गंज मंडी के सामने से लेकर गोविदपुरी तक पहुंच गई थी। वहीं, गाजियाबाद से मेरठ की तरफ वाहनों की कतारें महेंद्रपुरी गेट के सामने से लेकर तेल मिल गेट के सामने तक पहुंच गईं। इसकी वजह से शाम पांच बजे से लेकर रात 10 तक लोगों को परेशानी का सामना पड़ा।

बता दें कि बृहस्पतिवार को अधिक शादियां होने के चलते वाहनों की संख्या हाईवे पर ज्यादा दिखाई दे रही थी। हाईवे के किनारे कई फार्म हाउसों में समारोह में शामिल होने आए कुछ लोगों ने अपने वाहन भी बीच सड़क पर खड़े कर दिए। इस बारे में सीओ मोदीनगर केपी मिश्रा का कहना है कि जाम लगने पर हाईवे स्थित कटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसी के चलते हाईवे पर यातायात व्यवस्था नियंत्रण में रही। सीवरेज के निर्माण कार्य के कारण भी हाईवे पर यातायात व्यवस्था काफी हद तक प्रभावित हो रही है। इस बारे में जल निगम को पत्र भी लिखा गया है।

chat bot
आपका साथी