संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

मेरठ में संविधान दिवस पर शिक्षण संस्थानों प्रशासन व राजनीतिक दलों ने बाबा साहब को याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:50 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:50 PM (IST)
संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

मेरठ, जेएनएन। भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लाला मोहम्मदपुर में संविधान दिवस पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की। भाजपा नेता संजीव मंगवाना ने कहा कि बाबा साहब सर्वसमाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। शिक्षा से ही सर्वसमाज का उत्थान होता है। राजकुमार सौदे, कासमपुर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेश लोधी, राजीव कात्या, विकास, गौरव, संदीप ललित, दीपक आदि थे। डा. आंबेडकर के सिद्धांतों को किया याद

मेरठ: शहीद मंगल पाडे डिग्री कालेज राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय संविधान दिवस पर छात्राओं ने भारतीय संविधान की मूल प्रति की द्वितीय कापी को अवलोकन किया। वहीं, शास्त्रीनगर स्थित इस्माईल ग‌र्ल्स नेशनल इंटर कालेज में भारत के संविधान के पाठन और मौलिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए शिक्षिकाओं और छात्राओं ने शपथ ली। परतापुर बाईपास स्थित कालका पब्लिक स्कूल में शिक्षकों और छात्रों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। बीडीएस स्कूल आफ ला के विधि विभाग में संविधान दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया। छात्रा अनवेशा शर्मा ने संविधान के इतिहास और वर्तमान स्वरूप की जानकारी दी। विभागाध्यक्ष मनोज शर्मा रहे। शास्त्रीनगर स्थित एमपीजीएस में संविधान दिवस पर छात्राओं ने डा. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों को याद किया। प्रधानाचार्य सपना आहूजा मौजूद रहीं। शोभित विवि में ऑनलाइन संविधान दिवस मनाया

मेरठ : शोभित विवि में गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर हम और हमारा संविधान विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि संविधान जीवन का पहिया है। इस अवसर पर विधि विभाग में विधिक सहायता केंद्र का अनावरण भी किया। पूर्व न्यायाधीश प्रमोद कुमार गोयल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का सबसे पहला कर्तव्य है कि वह संविधान का पालन करे। बन्नी बालियान ने महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए जागरूक किया। कुलपति डा. एपी गर्ग ने नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को विस्तार से समझाया।

chat bot
आपका साथी