अवैध शराब और सट्टे के विरोध में लोगों का टीपी नगर थाने पर हंगामा

मुल्तान नगर के वार्ड 15 के पार्षद के नेतृत्व में भीड़ ने की नारेबाजी। पुलिस पर लगाया अवैध शराब और सट्टा चलावाने का आरोप।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 02:30 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 04:24 PM (IST)
अवैध शराब और सट्टे के विरोध में लोगों का टीपी नगर थाने पर हंगामा
अवैध शराब और सट्टे के विरोध में लोगों का टीपी नगर थाने पर हंगामा

मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 15 के लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में टीपीनगर थाने पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध शराब और सट्टे का कारोबार फल-फूल रहा है। क्षेत्रवासी इसका विरोध करते हैं तो अवैध धंधा चलाने वाले आरोपित अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं।

टीपी नगर थाना क्षेत्र में वार्ड 15 मुल्तान नगर के पार्षद कुलदीप सिंह के नेतृत्व में भीड़ में टीपी नगर थाने पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि मुल्तान नगर, शेखपुरा, मोक्षपुरी आदि क्षेत्रों में अवैध शराब और सट्टा का काम जोरों से चल रहा है। क्षेत्र के युवा सट्टा और शराब की लत में पड़ गए हैं। जिसके कारण आए दिन उनके घरों पर झगड़ा रहता है। युवक अपने काम पर ना जाकर शराब पीकर पूरे दिन नशे में रहते हैं। जिससे उनका बाहरी लोगों से भी झगड़ा होता है। कई बार क्षेत्रवासियों ने अवैध शराब बिक्त्री करने वालों को चेतावनी भी दी। मगर, उल्टा वह अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे। जिसके बाद लोगों ने पुलिस से कई बार शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने भी इस प्रकरण में कोई कार्यवाही नहीं की है। जिसके बाद क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूटा और उन्होंने रविवार को टीपी नगर थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझा कर शात किया और अवैध शराब में सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर इस पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद भीड़ शात हो पाई।

chat bot
आपका साथी