लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़े लोग, उद्योग खुलेंगे

कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक 55 घंटे के लॉकडाउन की घोषणा की है। अब दो दिन केवल दूध और दवा की दुकानों को छोड़कर सभी बाजार मंडी स्कूल-कालेज भी बंद रहेंगे। जिले के सभी तरह के उद्योग और विकास प्रोजेक्ट पर काम जारी रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:05 AM (IST)
लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़े लोग, उद्योग खुलेंगे
लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़े लोग, उद्योग खुलेंगे

जेएनएन, मेरठ। कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक 55 घंटे के लॉकडाउन की घोषणा की है। अब दो दिन केवल दूध और दवा की दुकानों को छोड़कर सभी बाजार, मंडी, स्कूल-कालेज भी बंद रहेंगे। जिले के सभी तरह के उद्योग और विकास प्रोजेक्ट पर काम जारी रहेगा।

दो दिन के लॉकडाउन की घोषणा का असर दोपहर बाद से ही बाजारों में दिखने लगा। भारी संख्या में लोग खरीदारी के लिए निकले। कोटला बाजार, कबाड़ी बाजार में भीड़ ने कोरोना के खौफ को दरकिनार कर दिया। सदर बाजार में भी शारीरिक दूरी के नियमों की खूब अनदेखी हुई। खैरनगर व आसपास के बाजारों में तो जाम लग गया। कोटला मंडी में एक साइड की दुकानों को खोलने की अनुमति है लेकिन चोरी छिपे आधा शटर उठा कर दूसरी साइड की दुकानें भी खुली नजर आईं। सदर सब्जी मंडी, कचहरी गेट के पास लगने वाले सब्जी के ठीहों पर भी भीड़ लगी रही। पेट्ऱोल पंप और ठेकों पर भी रात तक भीड़ शुक्रवार रात मुख्यमंत्री ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए।

दो दिन घर में रहना होगा, बाहर निकले तो चालान

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा कि लॉकडाउन अवधि में सभी बाजार, पैंठ और गल्ला मंडी बंद रहेगी। केवल दूध और दवा की दुकानें खुलेंगी। हाईवे पर यातायात और रेल सेवा चलती रहेगी। ट्रेन यात्रियों के लिए रोडवेज की सिटी बस सेवा उपलब्ध रहेगी। सभी विकास परियोजनाओं का काम भी बंद न करने का निर्देश शासन ने दिया है। शारीरिक दूरी का पालन करना और मॉस्क लगाना आवश्यक होगा। सर्वे की गतिविधि, संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सफाई कार्य जारी रहेगा। मेरठ और आगरा के प्रयास सराहनीय : सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिग में एडीजी राजीव सब्बरवाल, नोडल अधिकारी पी राजगुरु, पवन कुमार, कमिश्नर अनीता सी मेश्राम, आइजी प्रवीण कुमार, डीएम अनिल ढींगरा, सीडीओ ईशा दुहन, एसएसपी अजय साहनी आदि शामिल हुए। सीएम ने इस दौरान स्पष्ट कहा कि लॉकडाउन में इस बार लापरवाही न की जाए। शासन प्रत्येक जनपद की समीक्षा करेगा। जहां लापरवाही मिलेगी, कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जितना सख्त लॉकडाउन रहेगा, कोरोना का फैलाव उतना कम होगा। बाजार न खुलने दिए जाएं तथा जनता से घर में ही रहने की अपील की जाए। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिग में मुख्यमंत्री ने मेरठ और आगरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। मृत्यु की संख्या पर प्रभावी रोक, मरीजों के ठीक होने की गति में सुधार, नमूनों की जांच की संख्या में उम्मीद से ज्यादा इजाफा होने पर सीएम ने सराहना की। मेरठ में बाजारों को एकसाथ न खोलकर प्रत्येक बाजार को चरणबद्ध तरीके से खोला जाना अच्छा प्रयास रहा। उद्योगों के लिए किया आदेश में संशोधन

गुरुवार को शासन ने आदेश दिया था कि ग्रामीण क्षेत्र में सभी उद्योग चलेंगे। शहर में उद्योग बंद रहेंगे, केवल आवश्यक सेवाओं और अनवरत प्रक्रिया वाले उद्योग ही चल सकेंगे। लेकिन शुक्रवार को मुख्य सचिव का संशोधित आदेश प्राप्त हुआ। इसमें सभी उद्योगों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कराते हुए खोलने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने भी उसी के आधार पर अपने आदेश में संशोधन कर दिया गया है। शनिवार को शहर-देहात सभी क्षेत्र के उद्योग खुलेंगे। जारी रहेगी समाचार पत्र की डिलीवरी

55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने सभी आवश्यक सेवाओं को जारी रखने का निर्देश दिया है। जरूरी सामग्री की होम डिलीवरी भी लगातार होगी। उसी के क्रम में समाचार पत्रों का वितरण भी जारी रहेगा। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि आवश्यक सेवाओं के साथ साथ समाचार पत्रों का वितरण भी नियमित तरीके से होगा। इस संबंध में सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी अजय साहनी ने भी फोर्स को निर्देशित किया है कि अखबारों का वितरण निर्बाध रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। लॉकडाउन में क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा

ये सेवाएं चलेंगी

बिजली

सफाई

पेयजल

चिकित्सा

उद्योग

होम डिलीवरी

रेल आवागमन

मालवाहक वाहन

हाईवे पर यातायात

हाइवे किनारे ढाबे और पेट्रोल पंप

सफाई और स्वच्छ पेयजल अभियान

स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम

सभी बड़े डलवपमेंट प्रोजेक्ट का कार्य

ये सेवाएं रहेंगी बंद

सरकारी कार्यालय

सभी बाजार

शहरी और ग्रामीण पैठ

गल्ला मंडी

व्यवसायिक प्रतिष्ठान

रोडवेज बस सेवा

chat bot
आपका साथी