सूर्य देव के दर्शन के लिए तरसे लोग, पारा गिरा

ठंड ने जनपद को आगोश में ले लिया है। शीतलहर के हालात बन रहे हैं। नवंबर में दिसंबर के अंतिम दिनों में देखे जाने वाली ठंड से लोगों का सामना हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 07:30 AM (IST)
सूर्य देव के दर्शन के लिए तरसे लोग, पारा गिरा
सूर्य देव के दर्शन के लिए तरसे लोग, पारा गिरा

मेरठ, जेएनएन। ठंड ने जनपद को आगोश में ले लिया है। शीतलहर के हालात बन रहे हैं। नवंबर में दिसंबर के अंतिम दिनों में देखे जाने वाली ठंड से लोगों का सामना हो रहा है। मौसम विभाग ने 27 से 29 तक कोल्ड डे रहने की संभावना जतायी है। अर्थात अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तक कमी दर्ज की जाएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से छह डिग्री कम रहा। दिन में धूप के दर्शन नहीं हुए। लोग घरों में दुबके रहे। दिन और रात में तापमान का अंतर घट कर 10.7 डिग्री रहा गया। जो कि 13 से 14 डिग्री सामान्य रूप से रहता है। यह लगातार दूसरा दिन है जब सूर्य देव कुहासे के आगोश से नहीं निकल पाए। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी इसी के चलते बेहद खराब की स्थिति में बना हुआ है। और बुधवार को 340 आंका गया।

वहीं न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। शाम होने के बाद ठिठुरन और बढ़ गया। बाजारों में आठ बजे के बाद लोग कम नजर आए। हालांकि सायों के चलते सड़कों पर चहल पहल रही।

सामान्य से छह डिग्री कम अधिकतम तापमान

ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी है। शीतलहर के हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने 27 से 29 नवंबर तक कोल्ड डे रहने की संभावना जतायी है। अर्थात अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री तक कमी दर्ज की जाएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री कम रहा। दिन में धूप के दर्शन नहीं हुए। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। शाम होते ही ठिठुरन और बढ़ गई।

chat bot
आपका साथी