मेरठ में कुंडल छीनकर भागते लुटेरे को लोगों ने पकड़कर पीटा, हाथ जोड़कर मांगने लगा माफी

मेरठ की देवलोक कालोनी में रविवार को 70 वर्षीय हरबीरी देवी घर के बाहर बैठी थीं। तभी एक युवक आया और उनका कुंडल छीनकर भागने लगा। वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपित को दबोच लिया।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 12:38 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 12:38 AM (IST)
मेरठ में कुंडल छीनकर भागते लुटेरे को लोगों ने पकड़कर पीटा, हाथ जोड़कर मांगने लगा माफी
मेरठ में लुटेरे को लोगों ने पकड़ा, बंधक बनाकर पीटा

मेरठ, जागरण संवाददाता। वृद्धा से कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोच लिया और पिटाई कर दी। इस दौरान उसे भागने का प्रयास किया तो रस्सी से बांध दिया। इसके बाद फिर से पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। वहीं, बंधक बनाकर लुटेरे की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

यह है मामला

टीपीनगर थाना क्षेत्र की देवलोक कालोनी में राजपाल ङ्क्षसह स्वजन के साथ रहते हैं। रविवार को उनकी 70 वर्षीय मां हरबीरी देवी घर के बाहर बैठी थीं। तभी एक युवक आया और उनका कुंडल छीनकर भागने लगा। वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपित को दबोच लिया और धुनाई शुरू कर दी। उसने छूटकर भागने का प्रयास किया तो लोगों ने उसे रस्सी से बांध लिया। इसके बाद फिर से पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी आरोपित को किसी तरह से लोगों से छुड़ाकर थाने ले आए। कुंडल लूटने की वजह से वृद्धा का कान भी कट गया था। पीडि़त ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, लुटेरे को बंधक बनाकर पिटाई की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। इस दौरान वह हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांग रहा है।

पुलिस पर हमला, चालक घायल

मेरठ, जागरण संवाददाता। महमूदपुर सिखेड़ा गांव में शनिवार रात दंपती के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर पथराव कर दिया। जिसमें चालक सिर में डंडा लगने से घायल हो गया। चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपित समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों के घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले।

यह है मामला

बहसूमा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा निवासी शीजा पत्नी विनोद ने शनिवार रात करीब नौ बजे कंट्रोल रूम को पति द्वारा मारपीट करने की सूचना दी थी। यूपी-112 पर तैनात दारोगा बालिस्टर ङ्क्षसह, दारोगा संतराम व चालक विनोद मौके पर पहुंचे। उस समय विनोद शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट कर गाली-गलौज कर रहा था और भीड़ जमा थी। पुलिस ने विनोद को समझाने का प्रयास किया तो उसने पुलिस से ही गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने साथी कमल, जयवीर व चार अज्ञात के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें चालक विनोद सिर में डंडा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। दारोगा बालिस्टर ङ्क्षसह ने बताया कि चालक विनोद कुमार की तरफ से विनोद, जयवीर, बागी व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित घर से फरार है।

chat bot
आपका साथी