मेरठ में व्यापारी को गोली मारने आए बदमाश को पकड़ा, फायरिंग करते हुए साथी हुआ फरार

मेरठ के गणेशपुरी निवासी अमित विश्नोई घर में ही खुली किराना की दुकान पर बैठे थे। शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो युवक आए और एक ने तमंचा निकाल लिया। आरोपित शोर मचाते हुए उनके घर में घुस गए।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:14 AM (IST)
मेरठ में व्यापारी को गोली मारने आए बदमाश को पकड़ा, फायरिंग करते हुए साथी हुआ फरार
मेरठ में व्यापारी को गोली मारने आए बदमाश को पकड़ा

मेरठ, जागरण संवाददाता। किराना की दुकान पर बैठे व्यापारी को गोली मारने आए एक बदमाश को लोगों ने दबोच लिया, जबकि उसका साथी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में भी हंगामा हुआ। बताया गया कि दो साल पहले भी व्यापारी को किसी ने गोली मार दी थी। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है।

यह है मामला

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी निवासी अमित विश्नोई एक कंपनी में नौकरी करते हैं। दिन में ड्यूटी के बाद शाम को घर में ही खुली किराना की दुकान पर बैठते हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे वह दुकान पर थे, तभी बाइक सवार दो युवक आए और एक ने तमंचा निकाल लिया। वह शोर मचाते हुए उनके घर में घुस गए। तभी छत और आसपास खड़े लोगों ने बदमाशों पर पथराव कर दिया। एक बदमाश गोली चलाते हुए भाग गया, जबकि एक को पकड़कर लोगों ने जमकर धुना। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। आरोपित ने अपना नाम अमीरूद्दीन निवासी खरखौदा बताया, जबकि फरार साथी का नाम अमन बताया। स्वजन और पड़ोसी भी थाने पहुंच गए थे और हंगामा किया। व्यापारी के भाई मनोज ने बताया कि दो साल पहले भी अमित को गोली मार दी गई थी। गनीमत रही कि वह बच गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही फरार बदमाश को पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी