सड़क निर्माण के लिए सड़क पर उतरे लोग, जाम

फूलबाग कालोनी में आबूनाला के एक किनारे की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 09:00 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 09:00 PM (IST)
सड़क निर्माण के लिए सड़क पर उतरे लोग, जाम
सड़क निर्माण के लिए सड़क पर उतरे लोग, जाम

मेरठ, जेएनएन। फूलबाग कालोनी में आबूनाला के एक किनारे की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने आबूनाला पुल के पास सड़क पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम रखी। बाद नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अफसरों को सड़क निर्माण के प्रस्ताव के साथ मौके पर भेजा और खुद लोगों से फोन पर बात की। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।

वार्ड 60 अंतर्गत फूलबाग कालोनी की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर तीन दिन पहले भाजपा पार्षद नीरज सिंह ने भूख हड़ताल शुरू की थी, लेकिन कोई नगर निगम अफसर नहीं पहुंचा। बुधवार को बड़ी संख्या में एकत्र लोगों ने आबूनाला पुल के पास रास्ता जाम कर दिया। महिलाएं बच्चों के साथ हाथ में चूड़ियां लेकर सड़क पर बैठ गईं। हंस चौराहे से जेलचुंगी चौराहे के बीच आवागमन बंद हो गया। पुलिस ने जाम खुलवाने की तमाम कोशिश की। लेकिन लोग नहीं माने। एसीएम सिविल लाइंस चंद्रेश कुमार सिंह और सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह भी पहुंचे। लगभग चार बजे नगर आयुक्त मनीष बंसल ने मुख्य अभियंता यशवंत कुमार को सड़क निर्माण के प्रस्ताव के साथ भेजा। मुख्य अभियंता ने पार्षद और लोगों को प्रस्ताव दिखाया। बताया कि 17 जुलाई 2020 को आबूनाला एक किनारे लगभग 800 मीटर सड़क निर्माण के लिए करीब 68 लाख का प्रस्ताव बन चुका है। यह काम 15 फरवरी के बाद शुरू हो सकेगा। पार्षद नीरज सिंह ने कहा कि नगर आयुक्त के आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। मार्च तक सड़क बन जाएगी। अगर ऐसा न हुआ तो फिर आंदोलन करेंगे।

chat bot
आपका साथी