सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकेंगे मंडप स्वामी

मेरठ मंडप एसोसिएशन और नगर निगम की संयुक्त बैठक गढ़ रोड स्थित होटल सेवन इलेवन में हुई। इसमें बड़ी संख्या में मंडप संचालक पहुंचे। नगर निगम अधिकारियों ने उनसे अनुरोध किया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रतिबंधित पालीथिन-प्लास्टिक व थर्मोकोल के बने उत्पाद विवाह घरों में इस्तेमाल न करें क्योंकि इसके दुष्परिणाम भयावह हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 10:42 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 10:42 AM (IST)
सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकेंगे मंडप स्वामी
सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकेंगे मंडप स्वामी

मेरठ, जेएनएन। मेरठ मंडप एसोसिएशन और नगर निगम की संयुक्त बैठक गढ़ रोड स्थित होटल सेवन इलेवन में हुई। इसमें बड़ी संख्या में मंडप संचालक पहुंचे। नगर निगम अधिकारियों ने उनसे अनुरोध किया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रतिबंधित पालीथिन-प्लास्टिक व थर्मोकोल के बने उत्पाद विवाह घरों में इस्तेमाल न करें क्योंकि इसके दुष्परिणाम भयावह हैं। मंडप स्वामियों ने वादा किया कि जिस तरह डीजे रात 10 बजे के बाद बंद कर दिया गया है, ठीक उसी तरह मंडपो में सिगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

मंडप स्वामियों ने कहा कि इसके लिए बुकिग के समय पार्टी को बताएंगे कि वे डिस्पोजेबल सामग्री में सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पाद इस्तेमाल न करें। मंडप स्वामियों ने सवाल भी उठाए कि प्रतिबंधित पालीथिन व थर्मोकोल के उत्पादन पर रोक क्यों नहीं लगा रहे हैं। कंपनियों को इनके उत्पादन का लाइसेंस क्यों दिया जा रहा है। इसका विकल्प क्या है, यह भी नहीं बताया जा रहा है। बैठक में नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, जोनल सेनेटरी अधिकारी अरुण खरखोदिया, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि शेखर, मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, महामंत्री विपुल सिंघल, नवीन अरोड़ा, रविद्र तेवतिया आदि मौजूद रहे।

दीक्षा से पहले घोषित होंगे सभी रिजल्ट

मेरठ: 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह है। इसमें अधिकांश विषयों के टापर्स छात्र-छात्राओं की मेरिट लिस्ट घोषित की जा चुकी है। कुछ विषयों में अभी रिजल्ट नहीं घोषित हुआ है। इसमें कई कालेजों ने आंतरिक और मौखिक परीक्षा के अंक नहीं भेजे हैं, जिसकी वजह से अभी भी कई विषयों के रिजल्ट रुके हुए हैं। दीक्षा को देखते हुए अधूरे रिजल्ट को घोषित किया जा रहा है। बुधवार को विश्वविद्यालय ने एमपीएड फोर्थ सेमेस्टर, बीपीएड सेकेंड ईयर, बीएफए, एमएड फोर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसके अलावा बीपीएड प्रथम वर्ष, बीएफए प्रथम वर्ष, बीएससी होम साइंस पहले सेमेस्टर, दूसरे और पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। एमए समाजशास्त्र प्रथम और अंतिम वर्ष का रिजल्ट भी आ गया है। छात्र- छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर गुरुवार को अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

chat bot
आपका साथी