वीकेंड का जाम, राहगीर परेशान.. पुलिस नदारद

वीकेंड के चलते रविवार को दिनभर हाईवे-58 जाम के झाम से कराह उठा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 09:00 AM (IST)
वीकेंड का जाम, राहगीर परेशान.. पुलिस नदारद
वीकेंड का जाम, राहगीर परेशान.. पुलिस नदारद

मेरठ, जेएनएन। वीकेंड के चलते रविवार को दिनभर हाईवे-58 जाम के झाम से कराह उठा। मोदीपुरम, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा की खिर्वा कट, पल्लवपुरम फेज-वन, फेज-दो सिवाया टोल प्लाजा पर जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जहां जाम रहा, वहां पुलिस भी नदारद थी। हाईवे के अलावा सर्विस रोड पर भी वाहनों दूर तक खड़े थे। जाम का असर दोपहर बाद से रात तक देखने को मिला।

दरअसल, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लोग अपने दोस्त और स्वजन संग प्रत्येक शनिवार को उत्तराखंड की वादियों में सैर सपाटे पर जाते हैं। रविवार दोपहर बाद से यह लोग वापस अपने घरों को हाईवे-58 से रवाना होते हैं। जिस वजह से सप्ताह में अन्य पांच दिन की अपेक्षा शनिवार और रविवार को हाईवे पर वाहनों की संख्या में करीब दस गुना इजाफा होने से जाम लगता है। हाईवे पर जाम लगने का एक यह भी वजह है कि एनएचएआइ के द्वारा परतापुर से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे तक करीब 260 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, जिस वजह से कई जगहों पर हाईवे की चौड़ाई तंग है। मेरठ की सीमा में कंकरखेड़ा के खिर्वा कट, पल्लवपुरम में पल्हेड़ा फ्लाईओवर और दौराला की सकौती के पास दादरी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य होने की वजह से हाईवे का ट्रैफिक दोनों ओर सर्विस रोड पर डायवर्ट कर रखा है। जिस वजह से तीनों जगह आए दिन जाम के हालात बनते हैं। रविवार को जाम की जानकारी पुलिस को भी थी, मगर पुलिस नदारद रही। जाम से बचने के लिए राहगीर पल्लवपुरम के अंदर से निकले तो वहां बाजार होने की वजह से जाम लग गया। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम का कहना है कि जहां जाम था, वहां खुलवा दिया गया। निर्माण कार्यों वाली सर्विस रोड पर वाहनों को रुकने नहीं दिया गया।

chat bot
आपका साथी