15 तक सभी बूथों पर तैनात होंगे पन्ना प्रमुख

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक कर बूथ प्रबंधन की रणनीति बनाया। जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी जबकि पश्चिम क्षेत्र के संगठन प्रभारी व करनाल के सांसद संजय भाटिया ने कार्यकर्ताओं को माइक्रोमैनेजमेंट का पाठ पढ़ाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 09:50 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 09:50 AM (IST)
15 तक सभी बूथों पर  तैनात होंगे पन्ना प्रमुख
15 तक सभी बूथों पर तैनात होंगे पन्ना प्रमुख

मेरठ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक कर बूथ प्रबंधन की रणनीति बनाया। जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी, जबकि पश्चिम क्षेत्र के संगठन प्रभारी व करनाल के सांसद संजय भाटिया ने कार्यकर्ताओं को माइक्रोमैनेजमेंट का पाठ पढ़ाया। उन्होंने पहले सत्र में जिला संचालन समिति की गई, जिसमें अभियानों व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बाद में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाने की रिपोर्ट पेश की। कहा कि 15 अक्टूबर तक सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बना लिए जाने हैं। संजय भाटिया ने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम बूथ स्तर पर करना है। हर बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने हैं। प्रति 60 व्यक्तियों पर एक पन्ना प्रमुख होगा। जिला समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक, सासद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य काता कर्दम, विधायक जितेंद्र सतवई, सत्यवीर त्यागी, जिला महामंत्री व क्षेत्र पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व विधायकों एवं पदाधिकारियों की भी बैठक बुलाई गई। उनसे अभियानों में सहयोग के लिए कहा गया। संजय भाटिया सभी बैठकों में उपस्थित रहे। भाटिया ने कहा कि 2022 में प्रदेश में भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर ने बताया कि सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक उपस्थित रहे। सपाइयों ने याद किया डा. लोहिया का योगदान: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि डा. लोहिया समाज की गैर बराबरी को समाप्त करने के लिए ताउम्र संघर्ष करते रहे। जिला महासचिव संजीव यादव, मुनकाद अली, राजीव पूनिया, यूसुफ सैफी, राहुल मल्लापुर, सतीश चौधरी, सौरभ अग्रवाल, तुलसीराम यादव, अफसर सैफी मौजूद रहे।

वहीं सपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बच्चा पार्क स्थित डा. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां आयोजित विचार गोष्ठी को मास्टर जयपाल सिंह यादव, रविद्र प्रेमी, अफजाल सैफी, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बाबर चौहान ने संबोधित किया। मोहम्मद वसीम, संजय यादव, सरफराज कुरैशी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी