Panchayat Election 2021: मेरठ में आरक्षण की तस्वीर साफ, 308 प्रधान पद आरक्षित, 171 पर लड़ेंगे सब

त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण की तस्वीर साफ होने लगी है। शासन द्वारा निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार चक्रानुक्रम में आरक्षण की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है। प्रशासन ने चुनाव संबंधी योजनाओं को पूरा कर लिया है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:09 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:09 AM (IST)
Panchayat Election 2021: मेरठ में आरक्षण की तस्वीर साफ, 308 प्रधान पद आरक्षित, 171 पर लड़ेंगे सब
मेरठ में पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की स्थिति स्‍पष्‍ट हो चुकी है।

मेरठ, जेएनएन। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण की तस्वीर साफ होने लगी है। शासन द्वारा निर्धारित किए गए नियमों के अनुसार चक्रानुक्रम में आरक्षण की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है। प्रशासन ने चुनाव संबंधी योजनाओं को पूरा कर लिया है। वहीं कई कार्यों को अभी पूरा किया जाना है। 

ब्लाकवार आरक्षण की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है और अंतिम रूप दिया जा रहा है। दो मार्च को ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की स्थिति को स्प्ष्ट करते हुए मेरठ को अनारक्षित घोषित किया। इसके बाद ब्लाक प्रमुख के पद को लेकर भी सूची जारी की गई। अब सबसे अधिक ध्यान ग्राम प्रधान पद के लिए चल रही आरक्षण प्रक्रिया पर है। प्रशासन द्वारा ब्लाकवार ग्राम पंचायत पद के लिए हो रहे आरक्षण की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। जनपद में अब अनुसूचित जाति वर्ग महिला और पुरुष के लिए 105, पिछड़ा वर्ग महिला और पुरुष के लिए 127 और सामान्य वर्ग महिला के लिए 76 सीट आरक्षित की गई हैं। 171 सीट अनारक्षित हैं।

जनपद की स्थिति

479 - ग्राम पंचायत जनपद में

6373 - ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य

824 - क्षेत्र पंचायत के वार्ड

33 - जिला पंचायत वार्ड

865 - मतदान केंद्र

2351 - मतदान स्थल

13,35,065- मतदाता

त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ब्लाकवार ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। अब गांवों का आरक्षण तय किया जा रहा है।

आलोक सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी 

chat bot
आपका साथी